राहुल गांधी बहन प्रियंका के साथ अमेठी में करेंगे पदयात्रा, अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन पर सरकार को घेरेंगे

अमेठी। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी अमेठी आएंगे। उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी अमेठी आएंगी। कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि, दोनों अमेठी में पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'जन जागरण अभियान' के तहत 18 दिसंबर को पदयात्रा में भाग लेंगे। यहां वे मोदी सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था के घोर कुप्रबंधन को उजागर करने के लिए भाषण भी देंगे।

news

Recommended Video

      CBSE English Paper में एक सवाल पर Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi का सरकार पर निशाना | वनइंडिया हिंदी

      अमेठी बरसों से कांग्रेस का गढ़ रहा है। यूपी के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस अब महंगाई के मुद्दे पर मौजूदा सरकार को घेरेगी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान जारी कर बताया कि, 'जनता को जागरुक करने के मकसद से पार्टी की ओर से शुरू किए गए 'जन जागरण अभियान' के तहत कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 18 दिसंबर को यूपी के अमेठी में पदयात्रा करेंगे। इस पदयात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी शामिल होंगी।

      news

      अमेठी से कई बार सांसद रह चुके राहुल
      राहुल गांधी अमेठी से 2004 से 2019 तक लोकसभा सांसद रह चुके हैं। हालांकि, पिछले चुनाव में उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार कांग्रेस ने महंगाई और अर्थव्यवस्था के 'कुप्रबंधन' के मुद्दों पर जनता को जागरुक करने तथा सरकार को घेरने के मकसद से 14 नवंबर से 'जन जागरण अभियान' शुरू किया है। केसी वेणुगोपाल का कहना है कि, 'चूंकि राहुल गांधी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं और वे पार्टी का सबसे बड़ा सक्रिय चेहरा भी हैं तो महंगाई के मुद्दे पर जनता को जागरुक करने के लिए वे खुद अमेठी आएंगे। वह यहां 18 दिसंबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पदयात्रा करेंगे।

      केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'देश के आमजन कांग्रेस के इस अभियान का समर्थन कर रहे हैं और 1 नवंबर से चल रहे सदस्यता अभियान से भी जुड़ रहे हैं।'' उन्होंने बताया कि, 'राहुल गांधी बांग्लादेश मुक्ति संग्राम और पाकिस्तान के खिलाफ जीत की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर 16 दिसंबर को देहरादून में भी जनसभा को संबोधित करने जाएंगे।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+