सऊदी से चार महीने बाद आई बेटे की लाश, रोती मां बोली- भइया उठो...

Amethi news, अमेठी। चार महीनों से एक मां अपने बेटे का आखिरी बार चेहरा देखने के लिए तड़प रही थी। शुक्रवार को जब सऊदी अरब से उस बेटे की बॉक्स में रखी हुई लाश घर पहुंची तो बिलखते हुए वो बस यही कह सकी, हे भइया उठो। वहां मौजूद महिलाएं उसे दिलासा देती रही। वहीं एक मुस्लिम समाज सेवी अब्दुल हक़ ने पीड़ित परिवार की मदद की जिसके लिए परिवार ने उनका धन्यवाद प्रकट किया।

Body of son reached after four months in Amethi

23 सितम्बर को सऊदी अरब में हार्ट अटैक से हुई थी मौत
दरअसल जिले के बाजार शुकुल थाना अंतर्गत सत्थिन गांव निवासी दिनेश कुमार लगभग चार साल पहले एक घरेलू ड्राइवर के रूप में कमाने सऊदी अरब के दम्माम शहर में किसी शेख के यहां गया था। वहां 23 सितम्बर 2018 को हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई थी। तब से भाई मुकेश कुमार लाश को लाने के लिए दिल्ली जाकर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, सुलतानपुर के सांसद वरूण गांधी के यहां दौड़ लगाता रहा किन्तु सफलता हासिल नहीं हुई। दिन बीत रहे थे और घर वालों का बुरा हाल हो रहा था।

Body of son reached after four months in Amethi

मुस्लिम समाज सेवी ने नमाज़ छोड़ दिया लाश को कंधा
अब्दुल हक बताते हैं कि हमारा काम सोशल वर्क है। विदेश मंत्रालय के माध्यम से हम डेड बॉडी को मंगाते हैं। सऊदी अरब के रियाद में जो भारतीय दूतावास है, वहां के एम्बेसडर और वहां पर जो भी डेड बॉडी के काम करने वाले लोग हैं उन सभी को ये जानकारी है कि अब्दुल हक़ एक समाज सेवी हैं। फोन जाता है तो उनको बताया जाता है कि घटना फलां जगह की है। वो बताते हैं कि अब तक करीब 8-10 डेड बॉडी वो मंगा चुके हैं। जब डेड बॉडी यहां आई तो वो यहां मौजूद रहे और अंतिम संस्कार के लिए जब लाश उठी तो जुमे की नमाज़ का समय था। उन्होंने नमाज़ को छोड़ा और मानवता को आगे रखते हुए लाश को कंधा भी दिया।

ये भी पढ़ें-मनोज सिन्हा बोले, गाजीपुर से ही लडूंगा लोकसभा चुनाव वरना कहीं से नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+