अमेठी में एक और ग्राम प्रधान पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर
अमेठी। भाजपा सांसद स्मृति ईरानी के करीबी माने जाने वाले पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या के बाद बुधवार को एक और ग्राम प्रधान पर हमला कर दिया गया। बदमाशों ने ग्राम प्रधान का रास्ता रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक, प्रधान को दो गोलियां लगी हैं। उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घर लौट रहे थे अशोक सिंह
दरअसल, नरवहनपुर के ग्राम प्रधान अशोक कुमार सिंह बुधवार दोपहर अपनी बोलेरो से घर लौट रहे थे। दुर्गापुर रोड पर ट्रैक्टर ट्राली लगाकर उनकी बोलेरो को रोक लिया गया और बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि अशोक कुमार सिंह घर लौट रहे थे, इसी दौरान उनपर हमला किया गया है। बदमाशों ने उनपर चार फायर किए, जिसमें से उन्हें दो गोलियां लगीं।
गोलियां लगने के बावजूद पुलिस को किया फोन
बता दें, गोलियां लगने के बावजूद अशोक सिंह ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पहले जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें लखनऊ में केजीएमयू में रेफर कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications