Viral Video: होटल के बाहर इंसानों की तरह बंदर ने धुले बर्तन, काम खत्म करने के बाद खाया खाना
Viral Video: होटल के बाहर इंसानों की तरह बंदर ने धुले बर्तन, काम खत्म करने के बाद खाया खाना
अमेठी, 22 अक्टूबर: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज वायरल हो जाते है जिन्हें देखकर हम इमोशनल होते हैं। तो कभी वीडियोज देखकर हम अपनी हंसी को नहीं रोक सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल, वायरल हुए वीडियो में एक होटल के बाहर कड़ाही व कुछ अन्य बर्तन धुलने के लिए रखे थे। तभी एक बंदर वहां पहुंचा और बर्तनों को धुलने लगा।
Recommended Video

01 मिनट 04 सेकेंड का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले का बताया जा रहा है। 21 अक्टूबर की दोपहर अमेठी के बाजारशुकुल के होटल पर अचानक से बंदर आ गया। होटल के बाहर स्थित एक हैंडपंप के पास कड़ाही व कुछ अन्य बर्तन धुलने के लिए रखे थे। बंदर ने उसके पास पहुंच कर सफाई करने लगा। बंदर को इंसानों की तरह बर्तन धोने का दृश्य देख लोग अचंभे में पड़ गए। आसपास के दुकानदार यह दृश्य देखने के लिए दौड़ पड़े। इसका बंदर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। वह अपने मन मुताबिक बर्तनों की सफाई कर अलग रखता रहा।
यह देख होटल मालिक गिरधारी लाल मौर्य ने उसे खाने का सामान लाकर दिया। लेकिन बंदर ने उसे छूआ तक नहीं। बंदर ने कड़ाही में रखे सारे छोटे बर्तनों को साफ करने के बाद होटल मालिक द्वारा दिया गया भोजन खाया। खाना खाने के बाद बंदर वहां से अपने रास्ते चलता बना। बताते हैं कि मनुष्य के अलावा बंदर बुद्धिमान होता है। जिसका जीता जागता प्रमाण गुरुवार को यहां देखने को मिला।












Click it and Unblock the Notifications