यूपी के अमेठी में बदमाशों ने पति-पत्नी और दो बच्चों को मारी गोली, चारों की मौत, भारी पुलिस बल तैनात

Family shot in Amethi: उत्तर प्रदेश की अमेठी जनपद से बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेठी जनपद में एक सरकारी स्कूल के टीचर और उसकी पत्नी तथा दो बच्चों को गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार शाम को बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

अध्यापक उसके परिवार को खत्म करने के बाद बदमाश आसानी से वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरी जनपद में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा घटनास्थल पर कई थानों की फोर्स भी बुला ली गई।

Amethi ki taja khabar

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में शामिल बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह पूरा मामला अमेठी जनपद के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे का है। बताया जा रहा है की सरकारी अध्यापक सुनील कुमार का ट्रांसफर अभी हाल ही में रायबरेली के ऊंचाहार से अमेठी जनपद में हुआ था। यहां वह किराए पर मकान लेकर पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे।

अमेठी जनपद के सिंहपुर ब्लाक अंतर्गत पहना प्राथमिक विद्यालय पर उनकी तैनाती हुई थी। गुरुवार को वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ अपने किराए के मकान में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचे और सुनील कुमार तथा उनकी पत्नी और बच्चों को गोली मार दिए।

बदमाशों द्वारा बेरहमी पूर्वक सरकारी अध्यापक सुनील कुमार और उनकी पत्नी तथा बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद शिवरतनगंज थाने के साथ ही आसपास के कई थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।

इसके अलावा एसपी अनूप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। घटना जानकारी मिलने के बाद एडीजी लखनऊ जोन और आईजी रेंज अयोध्या भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। चौराहे पर इस तरीके की घटना होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

घर में बिखरी थी लाशें
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस मौके पर पहुंची तो सरकारी अध्यापक सुनील कुमार और उनकी पत्नी तथा बच्चों की लाश जहां तहां पड़ी थी। देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बदमाशों द्वारा अंधाधुंध गोली चलाई गई। जो भी बदमाशों के सामने आया उन्हें गोली मारते गए।

फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं बदमाशों द्वारा इस वारदात को क्यों अंजाम दिया गया अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पूरा मामला स्पष्ट होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+