Amethi Accident: अनियंत्रित पिकअप ट्रक से टकराई, 2 की मौत, 18 घायल और 8 की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश की अमेठी में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमे एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो कर ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। इनमे से 8 लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बता दें कि ये हादसा अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र में उतलेवा गांव के पास वाराणसी-लखनऊ नैशनल हाइवे पर हुआ है। बताया जा रहा है पिकअप में सवार करीब 20 लोग बनारस से लखनऊ जा रहे थे। इसी बीच सवारियों से खचाखच भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी जगदीशपुर भेजा। जिसमें 2 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमे से 8 गंभीर लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों मृतक के शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के शिकार लोगों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचित किया गया है। उधर, हादसे के बाद हाईवे पर लगे जाम को खुलवा कर यातायात बहाल कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications