अंबेडकर नगरः नाव से गए थे रिश्ता तय करने, बीच नदी में नाव पलटने से तीन की मौत

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के टांडा कोतवाली क्षेत्र में नाव डूब जाने की दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कोतवाली टांडा क्षेत्र के कोडरा गांव में वैवाहिक रिश्ता तय करने के लिए कुछ लोग वरीक्षा चढ़ाने गए थे, जिसमें से चार युवक गांव के बाहर बड़े तालाब को नाव से पार कर दूसरी तरफ एक ग्रामीण बाजार में गए थे। वहां से वापस आते समय अचानक बीच तालाब में नाव पलट गई।

uttar pradesh ambedkar nagar boat accident three people died

नाव पलटने से चार में से तीन युवक तो डूब गए, लेकिन एक युवक किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब हो गया। रात होने की वजह से उस समय किसी भी तरह का कोई बचाव कार्य नहीं कर पाया गया। सुबह होते ही गांव के लोग तलाश कर तीनों व्यक्तियों के शव को तालाब से निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुर्घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

सीओ टांडा अमर बहादुर ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम गोताखोरों के साथ पहुंची थी, लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने तीनों शव को तालाब से निकल लिया था। उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से सहायता का आश्वासन दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+