अंबेडकरनगर: तीन सगी बहनों के अपहरण से हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

अंबेडकरनगर। यूपी के अंबेडकरनगर में तीन सगी बहनों के अपरहण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि तीनों बहनें स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में उनका अपहरण कर लिया गया। परिजनों को तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

शहर के भीटी थाना इलाके में एक स्कूल में पढ़ने गईं तीन सगी नाबालिग बहनें स्कूल से घर लौटते समय अचानक लापता हो गईं। देर शाम तक लड़कियां जब घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन तीनों का पता नहीं चला। एक साथ तीन लड़कियों के अपहरण की खबर जैसे क्षेत्र में फैली तो इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। एसपी वीरेंद्र कुमार के मुताबिक, पुलिस की टीम लापता लड़कियों की बरामदगी के लिए लगाई गई है।

स्कूल और घर के बीच चंद कदम का है फासला

स्कूल और घर के बीच चंद कदम का है फासला

भीटी बाजार की रहने वाली तीनों सगी बहनें बीते 4 सितंबर को अजय प्रताप इंटर कॉलेज में पढ़ने गई थी। दो बहनें कक्षा 11 और एक 9 की छात्रा है। बताया जाता है कि कॉलेज बंद होने के बाद तीनों बहनें घर नहीं लौटी, जिसके बाद किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने आसपास के इलाकों में लड़कियों की खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। तीनोंं बहनें जिस स्कूल में पढ़ने गई थीं, उसकी दूरी उनके घर से महज तीन सौ मीटर के करीब ही बताई जा रही है।

पुलिस कर रही लड़कियों की तलाश

पुलिस कर रही लड़कियों की तलाश

छात्राओं के गायब होने की सूचना पर विद्यालय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। परिजन की सूचना पर एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र के निर्देश पर भीटी थाने में अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 163, 363 के तहत अपहरण का केस दर्ज किया गया है। भीटी थाना प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। लड़कियों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+