43 गांवों के 40 हजार की आबादी ने किया वोट बहिष्कार का ऐलान
Ambedkar Nagar news, अम्बेडकरनगर। एनएच 233 के भूमि अधिग्रहण में आजमगढ़ जिले के बराबर मुवाबजे की मांग को लेकरर अंबेडकर नगर जिले के 43 गांव की तकरीबन 40 हजार से अधिक की आबादी ने इस बार लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान में वोट बहिष्कार कर दिया है। विरोधस्वरूप ग्रामीणों ने गांव के प्रवेश द्वार पर वोट बहिष्कार का बैनर लगा दिया है।

प्रशासन-किसानों में तकरार
जनपद में एनएच 233 का निर्माण चल रहा है जो जिले के दो ब्लॉकों टांडा और बसखारी के 43 ग्राम सभाओं से होकर गुजर रही है और इससे तकरीबन 6000 हजार किसान प्रभावित हैं। एनएच निर्माण के शुरुआती दौर से ही मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर प्रशासन और किसानों में तकरार चल रही है।

आजमगढ़ के बराबर मुआवजे की मांग
किसानों की मांग है कि अंबेडकर नगर के किसानों को भी पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के बराबर मुआवजा दिया जाय जहां किसानों को 9 लाख से लेकर 17 लाख रुपये प्रति विस्वा मुआवजा मिल रहा है। जबकि अंबेडकर नगर में 40 हजार से लेकर 60 रुपये प्रति विस्वा की दर से मिल रहा है। किसानों की यह भी मांग है कि जमीन में सहखातेदार को भी आवासीय मुआवजा दिया जाए।

वोट बहिष्कार का ऐलान
अधिग्रहण से प्रभावित किसान राजेश और जयकरन का कहना है कि प्रशासन और एनएच बार बार आश्वासन तो देता है लेकिन मुआवजा नहीं बढ़ा रहा है। हमारी जमीन हाईवे में चली जाने से हमारे सामने संकट खड़ा हो गया है। पशुओं के खिलाने को लाले पड़े हैं जब तक हमें मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक हम सभी 43 गांव के वासी वोट का बहिष्कार करेंगे।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications