BSP से निष्कासित लालजी वर्मा व रामअचल राजभर हुए सपाई, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
BSP से निष्कासित लालजी वर्मा व रामअचल राजभर हुए सपाई, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
अंबेडकर नगर, 07 नवंबर: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से निष्कासित पूर्व मंत्री व विधायक लालजी वर्मा व राम अचल राजभर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। दोनों नेताओं ने अंबेडकर नगर में आयोजित 'जनादेश महारैली' के दौरान सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा।
Recommended Video

बता दें, लालजी वर्मा के साथ ही पूर्व मंत्री व विधायक राम अचल राजभर को कुछ माह पहले बीएसपी पार्टी ने विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। दोनों विधानमंडल दल के नेता रहे है। तो वहीं, राम अचल राजभर अंबेडकरनगर की अकबरपुर विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं। इनका अंबेडकरनगर के अलावा आस-पास के जिलों में भी खासा प्रभाव है। वहीं, कुर्मी बिरादरी के लालजी वर्मा भी पिछड़ों के रसूखदार नेता हैं। लालजी वर्मा अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा सीट से पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं। वे भी बसपा सरकार में कई विभागों के मंत्री रह चुके हैं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अंबेडकर नगर से रामअचल राजभर और लालजी वर्मा के सपा में आने के बाद यहां और आसपास के जिलों में भाजपा अब बचने वाली नहीं है। यहां जो जनसैलाब दिख रहा है वह इतिहास रचने वाला है। अखिलेश ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले मैंने कोशिश की थी कि भीमराव आंबेडकर और लोहिया की विचारधारा एक हो जाए लेकिन उस कोशिश में हम लोग सफल नहीं हुए। अब दूसरे दलों को छोड़ कर सपा में लोग आ रहे हैं। मैं बसपा से आये नेताओं से कहना चाहता हूं। जो सपना आपने देखा था उसे पूरा करने के लिए हम आपको सम्मान देंगे।












Click it and Unblock the Notifications