बीवी की हत्या कर फरार हुए CRPF जवान की तलाश में लगी पुलिस, डेढ़ साल की बेटी के सिर से छीना मां का साया

अंबेडकरनगर। यूपी के अंबेडकनगर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सीआरपीएफ जवान ने परिजनों संग मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पति सीआरपीएफ में जवान है जो अभी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

डेढ़ वर्ष की थी बेटी

डेढ़ वर्ष की थी बेटी

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दयालपुर पोस्ट टंडवा भरतपुर में डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची की मां को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक महिला के पिता हरिनाथ निवासी सरैया थाना राजेसुल्तानपुर की तहरीर पर पुलिस ने पति अंगद व ससुर घूरई प्रसाद सहित सात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं।

पांच वर्ष पहले हुई थी शादी

पांच वर्ष पहले हुई थी शादी

रेखा राव का विवाह 8 जून 2014 को अंगद पुत्र घुरई प्रसाद निवासी दयालपुर थाना राजेसुल्तानपुर में हुआ था। सितंबर 2017 में एक पुत्री पैदा हुई थी। मृतका के पिता का आरोप है कि पुत्री पैदा होने के बाद से रेखा के ससुराल वालों का अत्याचार बढ़ गया था। वह लगातार नगदी व जेवरात की मांग कर रहे रहे, जिन्हें कई चक्रों में पूरा भी किया गया। रविवार की शाम 3:33 बजे रेखा ने अपने चचेरे भाई अविनाश को फोन कर बताया कि उसके पति, सास ससुर व अन्य लोग

शव को लेकर भाग रहे थे ससुरालवाले

शव को लेकर भाग रहे थे ससुरालवाले

सूचना पर जब मायके के लोग पहुंचे तो ससुराल वाले रेखा को ब्रीजा गाड़ी संख्या यूपी-45-एए-1051 पर लेकर भाग रहे थे। जब देखा गया तो रेखा की मौत हो चुकी थी। रेखा के गले पर पड़ा निशान साफ-साफ नजर आ रहा था। शव को देर शाम ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया, आरोपी पति अंगद सीआरपीएफ नोयडा में कार्यरत है, जबकि ससुर घुरई प्रसाद राजकीय विद्यालय में शिक्षक के रूप में तैनात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+