अंबेडकर नगर: पति ने अपनी पत्नी को सुलाया मौत की नींद, कुल्हाड़ी से काटकर दिया वारदात को अंजाम
अंबेडकर नगर: पति ने अपनी पत्नी को सुलाया मौत की नींद, कुल्हाड़ी से काटकर दिया वारदात को अंजाम
अंबेडकर नगर, 01 अक्टूबर: खबर उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले से है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। ऐसा बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते पति ने यह कदम उठाया है। वारदात को अंजाम देने के बाद पति मौका-ए-वारदात से फरार हो गया।

वहीं, महिला की मौत की सूतना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की यह वारदात इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के देईपुर गांव में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव निवासी अमृत लाल ने शुक्रवार शाम 07:10 बजे अपनी पत्नी चित्रा कुमारी (39) की कुल्हाड़ी के काटकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलेह के चलते अमृत लाल ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजीता सिन्हा और अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने मृतका के परिवारवालों एवं पड़ोसियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। घटना के कुछ घण्टों बाद ही हत्यारे पति को पुलिस गिरफ्तार कर लिया गया तथा हत्या में प्रयोग कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अजीत सिन्हा ने बताया कि हत्या आपसी विवाद के चलते किया गया है। पति और पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था, जिसके कारण पति ने हत्या की है।












Click it and Unblock the Notifications