अंबेडकर नगर: घर के अंदर था 90 से ज्यादा कोबरा सांपों का बसेरा, देखकर दहशत में आ गए लोग
अंबेडकर नगर: घर के अंदर था 90 से ज्यादा कोबरा सांपों का बसेरा, देखकर दहशत में आ गए लोग
अंबेडकर नगर, 11 मई: एक हैरान करने वाली खबर उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले से सामने आई है, जिसको सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक घर के अंदर एक या दो नहीं, बल्कि 90 से ज्यादा जहरीले सांपो का झुंड मिला हैं। बताया जा रहा है कि सांपो का झुंड घर के अंदर काफी समय से रखे एक मिट्टी के बर्तन में मिला है। इतने सारे सांप एक साथ मिलने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

घर के अंदर इतनी बड़ी तादात में सांप मिलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही, दावा किया जा रहा है कि घर के अंदर जो सांप मिले है वो कोबरा प्रजाति के हैं। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि अचानक से इतने बड़े पैमाने पर सांप कहां से आए। हालांकि, सूचना पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने सभी को अपने कब्ज में ले लिया और सुरक्षित जंगल मे छोड़ है।
यह मामला आलापुर तहसील के मदुआना गांव का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक घर के अंदर पुराना मिट्टी का बर्तन रखा हुआ था। काफी दिनों बाद मंगलवार को जब अचानक गृह स्वामी ने उस मिट्टी के बर्तन को देखा तो उसके होश उड़ गए। बर्तन में जहरीले सांपों का झुंड था। खबर पड़ोस से मोहल्ले तक और फिर पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों का तांता लग गया। कोई गांववाला इसे प्रकृति का प्रकोप बताने लगा तो किसी ने इसे सर्प दोष घोषित कर दिया।
हालांकि, इस दौरान किसी ने वन विभाग को इस बात की सूचना दे दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांपों के रेस्क्यू में लग गई। बताया जा रहा है कि सभी सांपों को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है। वहीं, ग्रामीण को यह डर भी सता रहा है कि सांपों ने कहीं गांव को अपना ठिकाना तो नहीं बना लिया है! अगर एक तहर इतनी तादाद में सांप मिले हैं, तो हो सकता है और भी कहीं हों। ऐसे में अब एक सपेरे की खोज की जा रही है, जो गांव भर में छुपे सांपों को बाहर निकाल सके।
वन विभाग का भी यही कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में सांपों का झुंड मिलना आश्चर्यजनक है. इसकी वजह क्या हो सकती है, इसकी खोज की जा रही है। वन विभाग की टीम का कहना है कि गांव वालों को डरने की जरूरत नहीं है। पूरे गांव भर में जांच की जा रही है। किसी भी ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications