Special Immunization Week: बच्चों को तरह-तरह के रोगों से बचाने के लिए वैक्सीनेशन आज से
बच्चों को तरह-तरह के रोगों से बचाने के लिए वैक्सीनेशन आज से
अंबाला। आज से स्पेशल इम्यूनाइजेशन वीक शुरू हो रहा है। इसके तहत बच्चों को पोलियो, तपेदिक, काली खांसी, गलघोटू, टेटनस, खसरा, जापानी बुखार, पीलिया और निमोनिया जैसे रोगों से बचाने के लिए वैक्सीनेशन चलेगा। वहीं, देशभर में कोविड वैक्सीनेशन पहले से चल ही रहा है। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, 7 से 13 मार्च तक अम्बाला में स्पेशल इम्यूनाइजेशन वीक चलेगा। इस दौरान बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।

इम्यूनिजेशन वीक आज से
अंबाला सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि, अभी तक टीकाकरण की 99.6 %उपलब्धि हासिल कर ली गई है। वहीं, अब स्पेशल इम्यूनाइजेशन वीक के दौरान 2 साल तक के बच्चों को 100% कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवधि के दौरान पीसीवी, डीपीटी, 5 साल, टीडी 10 साल तथा टीडी 16 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन होगा। ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए स्कूल एक साल से ज्यादा समय तक बंद रहे थे, जिस कारण स्कूलों में छात्रों को डीटी नहीं लग सके। लिहाजा सरकार की अब इम्यूनिजेशन वीक के तहत अपील है कि सभी जन अपने बच्चों का टीकाकरण करवाएं।

बच्चों का होगा टीकाकरण
इस टीकाकरण में बच्चों को पोलियो, तपेदिक, काली खांसी, गलघोटू, टेटनस, खसरा, जापानी बुखार, पीलिया व निमोनिया से बचाने के इंजेक्शन लगाए जाएंगे। यह प्रक्रिया आज से ही शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications