1999 में पाक से हिंदुस्तान आए शरणार्थी की अंबाला में मौत, सालों बाद भी नहीं मिल पाई थी नागरिकता
अंबाला। हरियाणा में अंबाला से कुछ किलोमीटर दूर नारायणगढ़ की शिव काॅलोनी के एक मकान में एक शख्स की मौत हो गई। उसकी पहचान सरदारी लाल के तौर पर हुई। सरदारी लाल 1999 में पाकिस्तान से भारत आए थे। यहां वह शरणार्थी के तौर पर बसना चाहते थे। हालांकि, बहुत प्रयास करने के बाद भी उन्हें व उनकी पत्नी को नागरिकता नहीं मिल सकी। उन्हें कोई औलाद भी नहीं हुई।

पता चला है कि, हाल ही जब सरदारी लाल वार्ड-5 की शिव काॅलोनी में हुक्म चंद के मकान में मजदूरी कर रहे थे, तो उन्हें करंट लग गया। इससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भांजे रतन लाल की शिकायत पर पुलिस ने मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। मृतक के भांजे ने कहा कि, सरदारी लाल के चले जाने के बाद उनकी पत्नी अकेली रह गई हैं। उन्होंने कहा कि, सरदारी लाल बरसों पहले पाकिस्तान से भारत आए थे। हालांकि, उन्हें नागरिकता नहीं मिल पाई थी। जहां वह काम करते थे, वहां ठेकेदार पवन कुमार या हुक्म चंद ने कोई सुरक्षा प्रबंध नहीं किए थे। जिसके चलते सरदारी लाल खुली तारों की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौत हो गई।
रतन लाल ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि, मामा सरदारी लाल की मौत के लिए मकान मालिक व ठेकेदार पर केस दर्ज किया, चूंकि उनके यहां ही करंट लगने से मौत हुई है। मजदूरी करते समय उनकी जान गई। वह गांव खेड़की मानकपुर में रहते थे। वह 54 वर्ष के थे।












Click it and Unblock the Notifications