ALWAR: महिला को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार युवक की पीट-पीटकर ली जान
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी के चौपानकी थाना इलाके में हादसे में घायल हुए बाइक सवार युवक को पीट-पीटकर उसकी जान लेने का मामला सामने आया है। कई मीडिया रिपोर्टर्स में घटना को मॉब लिंचिंग से जोड़कर देखा जा रहा है जबकि अलवर एसपी परिस देशमुख अनिल ने दावा किया है कि अब तक की पुलिस जांच में मॉब लिंचिंग की बात सामने नहीं है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज करवाए गए हैं।

दरअसल, 16 जुलाई को भिवाड़ी के झिवांडा निवासी हरीश जाटव बाइक पर सवार होकर भिवाड़ी की तरफ जा रहा था। रास्ते में फालसा गांव के पास एक महिला हकीमन बाइक की चपेट में आ गई। हादसे में खुद हरीश भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

पुलिस के अनुसार हरीश के परिजनों ने 17 जुलाई को एक नामजद व कुछ अन्यों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया। वहीं घायल महिला के परिजनों द्वारा भी मामला दर्ज कराया गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली में इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता का आरोप है कि एक्सीडेंट के बाद घायल महिला ने शोर मचाया तो उसके परिजनों ने आकर हरीश को लाठियों मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications