जानिए कौन है लादेन जिसने राजस्थान-हरियाणा में मचा रखा था आतंक
अलवर। कुख्यात गैंगस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन पुलिस की गिरफ़्त में है। राजस्थान और हरियाणा में अपनी गैंग 'लादेन' के जरिए आतंक फैलाने वाले विक्रम गुर्जर की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी, जो दो दिन पहले हैदराबाद में पूरी हुई। राजस्थान के अलवर जिले की बहरोड़ पुलिस विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन को हैदराबाद से पकड़कर बीती रात ही बहरोड़ लेकर आई है।

बहरोड़ पुलिस थाने के गांव पहाड़ी निवासी विक्रम और इसकी गैंग के खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, फायरिंग और रंगदारी जैसे करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में बहरोड़ से बसपा प्रत्याशी जसराम पटेल की हत्या के मामले भी लादेन गैंग का हाथ बताया जाता है। हाल ही में लादेन गैंग ने बहरोड़ के गोकुलपुर स्थित डेयरी में 2 बार ताबड़तोड़ फायरिंग की और बहरोड़ डीएसपी अतुल साहू को जान से मारने की धमकी दी।

आपको बता दें कि राजस्थान और हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम उर्फ लादेन की गैंग के कई सदस्यों को पुलिस ने हाल में गिरफ्तार किया था। उन्हीं से पुलिस पूछताछ में लादेन का हैदराबाद में छिपा होने का सुराग मिला। बहरोड़ क्षेत्र के गोकुलपुर के पास स्थित दूध की डेयरी पर 30 नवम्बर को सुबह अवैध वसूली की मांग को लेकर फायरिंग करने तथा वहां खड़ी गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ व आग लगाने के मामले में पुलिस ने लादेन गैंग के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications