अलवर : लक्ष्मणगढ़ में ट्रक ने मारी बाइक के टक्कर, मौके पर दो युवकों की मौत
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे के माला खेड़ा रोड स्थित हनुमानजी के तिवारे के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक तुलसीराम पुत्र राम चरण मीणा व दीपचंद पुत्र भारत यादव एक ही गांव खोहरा मलावली के रहने वाले थे। दोनों ने राजस्थान पुलिस के लिए फार्म लगाए हुए थे। भर्ती की तैयारी को लेकर के अपने कागजों की पूर्ति के लिए लक्ष्मणगढ़ कस्बे में आए थे।
कस्बे से देर शाम लौटते समय अपने गांव की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आए ट्रक ने बाइक के टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस पहुंची और दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मणगढ़ के मोर्चरी में रखवाया।












Click it and Unblock the Notifications