Rajasthan Election: मनजिंदर सिरसा ने रामगढ़ में किया प्रचार, जय आहूजा के लिए मांगा समर्थन
Rajasthan Assembly Election 2023: अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी ने चुनाव प्रचार में अपना पूरा दम झोंक दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने रामगढ़ में सिख समुदाय की सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।
बीजेपी राष्ट्रीय सचिव सिरसा रामगढ़ विधानसभा से भाजपा से प्रत्याशी जय आहूजा के समर्थन में रामगढ़ कस्बे के गोविंदगढ़ मोड़ स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंचे, जहां उन्होंने सिख समुदाय के लोगों के साथ सभा की। सभा के दौरान राष्ट्रीय प्रतिनिधि व पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा व तमाम जिला लेवल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने सिख समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख समुदाय के हित में कार्य किया है। इसीलिए सिख समुदाय का भी कर्तव्य बनता है कि अपना अमूल्य वोट भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालकर भाजपा पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा।
मीडिया को संबोधित करते हुए मनजिंदर सिरसा ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ने मजबूत प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। जय आहूजा भारत देश की सबसे बड़ी संस्था निमिकेतन संस्था का अध्यक्ष हैं, जिस संस्था ने पाकिस्तान व अन्य देशों में फंसे लगभग 11000 हिंदुओं को भारत देश में लाने का ने कार्य किया है। मैंने भी उसे संस्था में जय आहूजा के साथ कार्य किया है।
साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 वर्षों में सबसे अधिक कार्य किया है, सिख समुदाय के लिए प्रकाश पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया गया है। सिख समुदाय के लिए पंजाबी में एग्जाम करने हो या पैरामिलिट्री फोर्स सिख समुदाय के युवाओं को विशेष मौका दिया गया। इसलिए आज सिख समुदाय की सभा में सिख समुदाय के लोगों को भाजपा प्रत्याशी जय आहूजा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई है।
संवाद सूत्र: अनु पारीख, सीकर












Click it and Unblock the Notifications