अमेरिका गॉट टैलेंट में छा गया राजस्थानी छोरा, सिर पर 18 गिलास व मटका रख नाचा तो देखती रह गई दुनिया
Praveen prajapat America's Got Talent: महज 19 साल की उम्र में अमेरिका गॉट टैलेंट में जलवा दिखा चुका प्रवीण प्रजापत राजस्थान के अलवर श्हर के आजाद नगर का रहने वाला है।
प्रवीण अलवर से अमेरिका तक की पूरी कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है, जो लीक से हटकर काम करने से डरते हैं। ताने सुनकर हार मान जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरी कैसे देंगे? CM भजनलाल शर्मा ने बताया पूरा प्लान

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में प्रवीण प्रजाजत ने बताया कि एक-दो दिन पहले अमेरिका गॉट टैलेंट में उसका डांस टेलीकास्ट हुआ है। उनकी परफॉर्मेंस की हर तरह तारीफ हो रही है। खूब बधाई मिल रही है। यह डांस वीडियो एक माह पहले शूट हुआ था।
प्रवीण प्रजापत ने बताया कि वह छह साल से राजस्थान का लोक नृत्य भवाई कर रहा है। पिछले साल अमेरिका गोट टैलेंट के लिए ऑनलाइन ऑडिशन हुए थे। दुनियारभर से 85 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। 200 का अंतिम चयन हुआ, जिनमें भारत से प्रवीण समेत तीन प्रतिभागी थे।
प्रवीण प्रजापत का डांस वीडियो
प्रवीण प्रजापत के अनुसार ऑनलाइन ऑडिशन में चयन होने के बाद अमेरिका गॉट टैलेंट की टीम ने उनसे जीमेल पर सम्पर्क करके वीजा समेत अन्य व्यवस्थाएं की। एक माह पहले प्रवीण अलवर से अमेरिका गए और वहां कैलिफोर्निया में यह डांस वीडियो शूट किया, जिसमें प्रवीण सिर पर कांच के 18 गिलास पर पानी से भरा मटका रखकर डांस कर रहे हैं।

प्रवीण प्रजापत का जीवन परिचय
- नाम-प्रवीण प्रजापत
- जन्म-22 मार्च 2005
- पिता- बन्ने सिंह
- माता-सुशीला देवी
- बहन-नीलम प्रजापत
- भाई-देवेंद्र प्रजापत
- शिक्षा-बीएससी द्वितीय वर्ष
- काम-भवाई नृत्य
- उपलब्धि-अमरिका गोट टैलेंट, इंडिया गोट टैलेंट, मनोरमा, स्टारमा

अमेरिका गॉट टैलेंट में कितने पैसे मिलते हैं?
अमेरिका से लौटकर आए प्रवीण प्रजापत कहते हैं कि अमेरिका गॉट टैलेंट में जाने पर कोई पैसे तो नहीं मिले। सिर्फ विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। अब अगर विजेता बनते हैं तो करीब 10 करोड़ रुपए मिलेंगे। विजेता के लिए अभी और भी राउंड होने हैं। दूसरे राउंड के लिए प्रवीण को अमेरिका बुलाया जाएगा तो वह जरूर जाएगा।

प्रवीण प्रजापत के पिता भी डांसर
प्रवीण प्रतापत के पिता बन्ने सिंह भी डांसर हैं। ये 43 देशों में राजस्थान का लोक नृत्य भवाई का प्रदर्शन कर चुके हैं। राजस्थान पर्यटन, आकाशवाणी व दूरदर्शन के लिए भी बन्ने सिंह कई शॉ कर चुके हैं। बन्ने सिंह कहते हैं कि बेटे ने छह साल पहले भवाई डांस करना शुरू किया था। अमेरिका तक पहुंच गया। अच्छा लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications