Rajasthan: 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरी कैसे देंगे? CM भजनलाल शर्मा ने बताया पूरा प्लान
Government Jobs in Rajasthan: राजस्थान सरकार बजट 2024 की घोषणा में 5 साल में 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी। ये नौकरियां कैसे मिलेंगी? सरकार ने क्या तैयारी कर रखी है? खुद सीएम भजनलाल शर्मा ने पूरा एक्शन प्लान बता दिया है।
मीडिया को दिए इंटरव्यू में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार बजट पेश करने से 15 दिन पहले समीक्षा बैठक की थी, जिसमें सभी विभागों से उनके यहां खाली पड़े पदों की जानकारी मांगी गई थी।

इसके साथ ही हर विभाग से यह भी पूछा कि उनके यहां पर और कितने पद बढ़ाए जा सकते हैं। अभी कितने कुल पद हैं। वहीं, हर साल रिटायर होने वाले कर्मचारियों की संख्या भी पता लगा ली है। वे खाली पद भी साथ-साथ ही भरे जाएंगे। समीक्षा बैठक में सभी विभागों में वर्तमान में खाली पड़े और रिटायरमेंट से खाली होने वाले सारी जानकारी जुटाकर ऐलान किया है।

उल्लेखनीय है कि 10 जुलाई 2024 को राजस्थान की भजनलाल शर्मा में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट 2024-25 पेश करते हुए घोषणा की कि पांच साल में 4 लाख भर्तियां होंगी। वहीं, इस वर्ष सरकारी भर्ती के लक्ष्य को 70 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया है। इनमें से 20 हजार नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में जीत करके सत्ता में आई भजनलाल शर्मा सरकार का यह पहला पूर्ण बजट है।

उधर, नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने राजस्थान बजट 2025 को उबाऊ, नीरस और बिना किसी विजन का बताया है। जूली ने कहा कि बजट में राजस्थान सरकार ने झूठ बोला है कि 20 हजार युवाओं को नियुक्ति दे दी गई है। पांच साल में चार लाख भर्ती का संकल्प भी महज जुमला है। सरकार बने सात माह हो गए, मगर अभी भी ओपीएस पर चुप्पी साधे हुए है।












Click it and Unblock the Notifications