जिया जेल से रिहा : बाहर आकर बोलीं-'गैंगस्टर पपला गुर्जर के साथ की वो रात कभी नहीं भूल सकती'
अलवर। गैंगस्टर पपला गुर्जर के साथ पकड़ी गई जिया जेल से बाहर आ गई। जिया दो माह से अलवर की सेंट्रेल में बंदी थी। राजस्थान हाईकोर्ट ने मंगलवार को जिया की जमानत याचिका मंजूर की थी।
Recommended Video

पिता के साथ जिया अलवर से कोल्हापुर के लिए रवाना
बुधवार शाम सवा सात बजे जिया को जेल रिहा कर दिया गया। मूलरूप से महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली जिया को लेने के लिए उसके पिता चांद सिकलीगर आए थे। पिता के साथ जिया अलवर से कोल्हापुर के लिए रवाना हो गई।

28 जनवरी को पपला व जिया को पकड़ा
बता दें कि 28 जनवरी 2021 को अलवर पुलिस ने गैंगस्टर पपला गुर्जर व जिया को कोल्हापुर एक फ्लैट गिरफ्तार किया था। पपला गुर्जर राजस्थान-हरियाणा में आतंक मचाने के बाद 17 माह से फरारी काट कर रहा था जबकि जिया कोल्हापुर में जिम ट्रेनर थी। दोनों एक साथ ही रह रहे थे।

जिया बोलीं-पुलिस ने बनाई कहानी
पपला गुर्जर व जिया की गिरफ्तारी के वक्त अलवर पुलिस ने पूरी विशेष कार्रवाई को लेकर एक लंबी चौड़ी कहानी बताई थी, मगर अब जेल से बाहर आने के बाद जिया ने अलवर पुलिस की पोल खोल दी है। जिया चौंकाने वाला खुलासा है।

पपला ने नहीं लगाई छलांग
गिरफ्तारी के बाद अलवर पुलिस ने कहा था कि 28 जनवरी को कोल्हापुर के फ्लैट में पुलिस की दबिश के दौरान पपला गुर्जर ने बचने का हर संभव प्रयास किया था। उसने जिया की गर्दन पर चाकू लगा दिया था और तीन मंजिल से छलांग तक लगा दी थी, जिससे उसके पैर में चोट गई। यह कहानी पुलिस ने बनाई थी।

पुलिस ने रात करीब 11 बजे की थी फ्लैट की घेराबंदी
अब अलवर जेल से छूटने के बाद मीडिया से बातचीत में जिया ने कहा कि पपला गुर्जन ने खुद को दिल्ली के छतरपुर निवासी मानसिंह उर्फ हरिशचंद्र यादव बताया था। उसके गैंगस्टर होने का पता नहीं था। 28 जनवरी को अलवर पुलिस ने रात करीब 11 बजे फ्लैट की घेराबंदी की थी।

बिश के दौरान वो और पपला गुर्जर फ्लैट में मौजूद
जिया ने बताया कि अलवर पुलिस की दबिश के दौरान वो और पपला गुर्जर फ्लैट में मौजूद थे। उस रात का पूरा वाक्या कभी नहीं भूल सकूंगी। पुलिस हमें पकड़कर अलग-अलग गाड़ी से ले गई। पपला गुर्जर ने बचने के लिए ना तो मेरी गर्दन पर चाकू लगाया और ना ही तीन मंजिल से छलांग।

पुलिस ने हथौड़े से उसका पैर तोड़ दिया
पकड़े जाने के बाद मैं एयरपोर्ट पर पपला से मिली। मैंने उससे पुलिस कार्रवाई के बारे में पूछा तो उसका जवाब था कि तुम टेंशन मत लो। मैं सब संभाल लूंगा। मैंने उससे पैर में लगी चोट के बारे में पूछा तो उसने बताया कि पुलिस ने हथौड़े से उसका पैर तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications