मुस्लिम लड़की जिया ने जेल में पढ़ी रामायण, बाहर आकर सुनाई पपला गुर्जर की रावण से मिलती-जुलती यह स्टोरी
अलवर। राजस्थान-हरियाणा में कई वारदातों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर पपला गुर्जर की गर्लफ्रेंड जिया उद सहर सलाखों से आजाद हो गई है। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा जमानत याचिका मंजूर किए जाने के बाद अलवर जेल प्रशासन ने बुधवार शाम को जिया को छोड़ दिया जबकि पपला गुर्जर अभी भी अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है।
Recommended Video

कोल्हापुर की रहने वाले हैं जिया
दो माह अलवर की जेल में बिताने के बाद बाहर आई महाराष्ट्र के कोल्हापुर के मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाली जिया ने कोल्हापुर में पपला से पहली मुलाकात और उसकी मोहब्बत के जाल में फंसने से लेकर अलवर जेल में बिताए दिनों की पूरी कहानी बयां की।

पपला बोला-लॉकडाउन की वजह से फंस गया
मीडिया से बातचीत में जिम ट्रेनर जिया ने बताया कि 13 दिसंबर 2020 को पपला गुर्जर उसकी जिम में आया कसरत करने आया था। वहां उससे पहली बार मिली थी। उसने खुद को दिल्ली के छतरपुर निवासी बिजनेसमैन मानसिंह पुत्र हरीशचंद्र यादव बताया और बोला कि वह लॉकडाउन की वजह से कोल्हापुर में फंस गया है। फिर कुछ दिन तक जिम में ही थोड़ी-बहुत बात होती रही। एक दिन उसने मुझे खुद की जिम खोलने की सलाह थी। पपला ने कहा कि रुपयों की व्यवस्था वह कर देगा। इसके बाद से ही हम दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं।

भोपाल हुई थी जिया की पहली शादी
जिया ने बताया कि पपला गुर्जर किराए के कमरे में रहता था। उसी में पूजा पाठ भी करता था। जिया को उसका रहन-सहन बहुत अच्छा और सादगी भरा लगा। पपला ने जिया को बताया था कि वह सिर्फ 5वीं पास है। मैं तलाकशुदा थी। मेरी पहली शादी 2014 में भोपाल में एक नवाब फैमिली में हुई थी। लेकिन, पति का किसी और लड़की से अफेयर था। इस वजह से मैंने उससे तलाक ले लिया। इसके बाद कोल्हापुर में ही जिम का संचालन करने लगी थी। जिम में मुझे हर महीने करीब 30 से 35 हजार रुपए मिल जाते थे। इसके साथ मैं बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन की भी तैयारी करती थी।

पुलिस ने बाहर से लगा दी कुंडी
जिया ने बताया कि 28 जनवरी 2021 को पपला के साथ पकड़ी गई। उस रात को मैं पपला के किराए के मकान पर थी। रात करीब 12 बजे पुलिस पहुंची थी। जिस कमरे में हम थे। उसकी बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। तब तक मुझे नहीं पता था कि ये हो क्या रहा है? इसके बाद पुलिस से पहली बार मुझे पता चला कि पपला एक बड़ा अपराधी है। मैंने पहली बार पपला का यह नाम सुना था। मैं उसे मान के नाम से ही पुकारती थी। उस रात को पपला छत से नहीं कूदा था। उसके पैर में कैसे चोट लगी? ये बात मुझे नहीं पता।












Click it and Unblock the Notifications