Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Papla Gurjar : फौजी की लव स्टोरी से गैंगस्टर बना पपला गुर्जर, अब खुद ने प्यार किया तो यूं हुआ खेल खत्म

अलवर। कुख्यात गैंगस्टर पपला गुर्जर उर्फ विक्रम गुर्जर पकड़ा गया। राजस्थान पुलिस उसे 28 जनवरी 2021 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से पकड़कर लाई है। विमान के जरिए जयपुर पहुंचे गैंगस्टर पपला गुर्जर को शुक्रवार को अलवर जिले की बहरोड़ कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पपला गुर्जर 17 माह पहले बहरोड़ पुलिस थाने में ही एके-47 से फायर करके फरार हुआ था।

Recommended Video

    Gangster Papala Gurjar गिरफ्तार, Girlfriend पर रखा चाकू, जानिए कैसे बना गैंगस्टर | वनइंडिया हिंदी
    पपला गुर्जर की पूरी कहानी काफी रोचक है

    पपला गुर्जर की पूरी कहानी काफी रोचक है

    गैंगस्टर बनकर राजस्थान व हरियाणा में आतंक मचाने वाले पपला गुर्जर की पूरी कहानी काफी रोचक है। बात अगर उसके अपराध की दुनिया में कदम रखने की तो करें तो इतना जान लिजिए कि पपला एक लव स्टोरी के चलते अपराधी बना और अब खुद की लव स्टोरी के चलते ही पुलिस पकड़ में आया है।

     फौजी बनना चाहता था पपला

    फौजी बनना चाहता था पपला

    बता दें कि पपला गुर्जर मूलरूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के खरौली गांव का रहने वाला है। यहां के मनोहर लाल गुर्जर का बेटा है।महेंद्रगढ़ राजस्थान सीमा से लगता जिला है। गांव खरौली के ज्यादातर युवा भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में पपला भी 12 कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद फौज में जाने की तैयारियां करने लगा था।

    शक्ति सिंह से सीखा करता था पहलवानी

    शक्ति सिंह से सीखा करता था पहलवानी

    फौज की तैयारी के दौरान ही पपला गुर्जर को पहलवानी का शौक लग गया था। वह गांव खरौली के ही शक्ति सिंह के पास पहलवानी सीखा करता था। शक्ति सिंह को वहन अपना गुरु मानता था। उन्हीं दिनों गांव खरौली के ही फौजी संदीप का पास के गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फौजी संदीप की इस लव स्टोरी के बाद पपला गुंडा बन गया था।

    फौजी पर हाथ उठाकर अपराध की दुनिया में कदम रखा

    फौजी पर हाथ उठाकर अपराध की दुनिया में कदम रखा

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गांव खरौली का फौजी संदीप शादीशुदा था। उसके दो बेटियां हैं, मगर किसी और लड़की से प्रेम प्रसंग होने पर गांव नाखुश था। गांव में पंचायत बुलाई गई। उसमें तय किया गया कि संदीप उस लड़की से नहीं मिलेगा। इसके बावजूद संदीप नहीं माना तो शक्ति और पपला ने संदीप को पीट दिया।

    पपला ने लिया गुरु की हत्या का बदला

    पपला ने लिया गुरु की हत्या का बदला

    शक्ति और पपला ने प्रेम प्रसंग के चलते फौजी संदीप की पिटाई कर दी थी। इसी रंजिश के चलते संदीप ने चीकू बदमाश के जरिए शक्ति सिंह की हत्या करवा दी। गुरु की हत्या के बाद पपला गुर्जर संदीप से बदला लेने की फिराक में था और वर्ष 2014 में पपला ने संदीप, उसके मामा और मां की हत्या कर दी।

    पुलिस कस्टडी से पहली बार हुआ फरार

    पुलिस कस्टडी से पहली बार हुआ फरार

    संदीप, उसके मामा व मां की हत्या के बाद पपला को पुलिस ने पकड़ लिया था, मगर 8 सितंबर 2017 को पपला पेशी पर ले जाते समय चालानी गार्ड पर फायर करके फरार हो गया था। तब हरियाणा पुलिस ने इसे मोस्ट वांटेड घोषित किया और इस पर एक लाख का इनाम रखा।

    हरियाणा से राजस्थान में क्यों आया पपला ?

    हरियाणा से राजस्थान में क्यों आया पपला ?

    पुलिसकर्मियों पर फायर करके फरार हुआ पपला गुर्जर हरियाणा से राजस्थान में भी एक हत्या का बदला लेने के लिए आया था। दरअसल, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में बसपा प्रत्याशी जयराम गुर्जर की अलवर के मेवात में सक्रिय लादेन गैंग ने जुलाई 2019 में हत्या कर दी थी। जयराम की हत्या का बदला लेने के लिए 5 सितम्बर 2019 की रात को पपला अलवर जिले के बहरोड़ थाना इलाके में आया था।

    बहरोड़ पुलिस थाने में क्यों मचाया आतंक ?

    बहरोड़ पुलिस थाने में क्यों मचाया आतंक ?

    5 सितम्बर 2019 को लादेन गैंग से बदला लेने अपने साथियों के साथ आए पपला गुर्जर को अलवर जिले की बहरोड़ पुलिस को भनक लग गई थी। पुलिस ने उस वक्त पपला गुर्जर को पकड़कर बहरोड़ पुलिस थाने में लाकर लॉकअप में बंद कर दिया था। कुछ ही घंटों बाद एके 47 से लैस पपला गुर्जर के साथियों ने बहरोड़ पुलिस थाने पर हमला बोला और पपला को छुड़ा ले गए। तब से पपला गुर्जर फरार चल रहा था।

    अब गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया

    अब गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया

    अब अगर तीसरी बार भी पपला गुर्जर पुलिस हिरासत से फरार नहीं होता है तो उसकी अपराध की दुनिया का खेल खत्म ही समझो। अब पपला गुर्जर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अपनी प्रेमिका के घर छुपा हुआ था। पुलिस 27 जनवरी की देर रात पपला गुर्जर की प्रेमिका जिया उद सहर के घर दबिश देकर दोनों को पकड़ लाई है। ऐसे में कह सकते हैं कि पपला की गुर्जर की अपराध की दुनिया में कदम रखने की शुरुआत भी लव स्टोरी से हुई और खात्मा भी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+