ALWAR : बेकरार 'जिया' को ढाई माह बाद यूं मिला सुकून, JIYA की ब्यूटी पर फिदा हुआ था गैंगस्टर पपला गुर्जर
अलवर। सलाखों के पीछे बीते ढाई माह से बेकरार जिया को अब सुकून मिला है। जल्द ही जिया जेल से बाहर होगी। राजस्थान-हरियाणा में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर पपला गुर्जर की गर्लफ्रेंड जिया की जमानत याचिका राजस्थान हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली जिया पर अलवर जिले की बहरोड़ जेल से फरार हुए गैंगस्टर पपला गुर्जर को शरण देने का आरोप है।
Recommended Video

गिरफ्तारी के बाद पता चला पपला की हकीकत
जिया के अधिवक्ता महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जिया का पपला गुर्जर को भगाने या छुड़ाने में कोई सहयोग नहीं है। पपला गुर्जर साल 2020 में कोल्हापुर आया था। पपला गुर्जर और जिया दोनों की जिम सेंटर पर मुलाकात हुई। पुलिस के गिरफ्तार करने के बाद ही जिया को अपना की सच्चाई के बारे में पता लगा था।

16 माह बाद पकड़ा गया था पपला
गौरतलब है कि पपला गुर्जर अपनी प्रेमिका जिया की वजह से ही पुलिस के शिकंजे में आया। पपला गुर्जर 16 माह 23 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा था। 6 सितंबर 2019 को बहरोड़ थाने पर पपला के बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर पपला को छुड़ा ले भागे थे।

जल्द जेल से बाहर होगी जिया
अलवर पुलिस ने जिया और गैंगस्टर पपला गुर्जर को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से 28 जनवरी को गिरफ्तार किया था। जिया 4 फरवरी से अलवर जेल में बंद है। मंगलवार को जयपुर हाईकोर्ट ने जिया की जमानत याचिका मंजूर की। अब जिया एक या दो दिन में जेल से बाहर आ जाएगी।

खुद बिजनेसमैन बताता था पपला
उसके वकीलों अंकित गर्ग और महेश गुप्ता ने बताया कि हाईकोर्ट से जमानत भी इसी आधार पर मिली है कि कोई अनजाने में किसी के साथ रहने लगे तो वह अपराधी कैसे हो सकती है? उसे इसका पता नहीं था कि पपला एक फरार गैंगस्टर है। उसने खुद को बिजनेसमैन बताया था।

13 दिसम्बर को हुई जिया पपला की मुलाकात
वकील के मुताबिक वह कोल्हापुर में जिम ट्रेनर थी। पपला गुर्जर भी उसी जिम में जाने लगा था। 13 दिसंबर को दोनों की मुलाकात हुई थी। यहीं दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। पपला ने बताया था कि वह राजस्थान की रॉयल फैमिली से है। यहां बिजनेस के सिलसिले में आया था।

मकान मालिक को दी गलत जानकारी
अभी लॉकडाउन की वजह से वह यहां रुका हुआ है। जबकि, मकान मालिक को भी उसने अपने बारे में गलत जानकारी दी थी। इसी दौरान पपला के बताए अनुसार जिया उसके प्रेम जाल में फंसती चली गई। इसके अलावा उसकी कोई भूमिका नहीं है।

उदल सिंह के नाम से बनवाया आधार कार्ड
एडवोकेट गर्ग के मुतातिक गैंगस्टर पपला गुर्जन ने जिया को खुद का नाम मानसिंह बताया था। जबकि उसने भरतपुर के किसी उदल सिंह के नाम से आधार कार्ड बनवा रखा था। मानसिंह नाम बताए जाने पर पपला ने उन्हें बताया था कि घर में उसे प्यार से मानसिंह बुलाया जाता है।

पपला गुर्जर की जीवनी, जानिए कैसे बना गैंगस्टर?
बता दें कि पपला गुर्जर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के खैरोली गांव का रहने वाला है। इसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। यह शक्ति गुर्जर को अपना गुरु मानता था। शक्ति की हत्या होने के बाद बदला लेने के लिए पपला ने भी अपराध की दुनिया में कदम रखा और वारदात दर वारदात को अंजाम देता गया।

पेशी पर ले जाते हुआ था फरार
पुलिस की पकड़ में आया तो साल 2017 में पेशी पर ले जाते समय सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग करके फरार हो गया था। फिर पकड़ा गया तो 5 सितम्बर 2019 की रात को अलवर जिले के बहरोड़ थाने में एके 47 से फायर करके फरार हो गया था। जिया के साथ पकड़े जाने के बाद से पपला गुर्जर अजमेर जेल में बंद है।

पपला गुर्जर की प्रेमिका जिया उद सहर की जीवनी
गैंगस्टर पपला गुर्जर की प्रेमिका जिया का पूरा नाम जिया उद सहर है। जिया तलाकशुदा है। कोल्हापुर में जिम का संचालन करती है। जिया की खूबसूरती पर ही पपला गुर्जर फिदा हो गया था। पपला गुर्जर कोल्हापुर में जिया के साथ ही रहता था। 28 जनवरी को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। तब से जिया अलवर जेल में बंद थी।












Click it and Unblock the Notifications