राजस्थान: अलवर के दरबारपुर सरपंच के पति की लाठी-सरियों से पीट-पीटकर हत्या

अलवर। राजस्थान में सरपंच के पति की लाठी-सरियों से पीट-पीट​कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या रविवार रात अलवर जिले के मुण्डावर थाना क्षेत्र के गांव अहीर भगोला में ग्राम पंचायत दरबारपुर के सरपंच की पति में हुई है। उनका शव घर से करीब 200 मीटर दूर पड़ा मिला है।

Murder of Darbarpur Sarpanch Husband in alwar Rajasthan

परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज कराया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की गहनता से जांच की। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने रविवार देर रात तक मौके से शव नहीं उठाया था। पुलिस ने समझाइश कर देर रात शव को मुंडावर मोर्चरी भिजवाया।

जानकारी के अनुसार सरपंच पति महावीर यादव रविवार रात करीब आठ बजे अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित पाइप फैक्ट्री से अपने घर की ओर आ रहा था। रास्ते में स्कूल के पास पहले से ही घात लगाकर बैठे आरोपियों ने महावीर यादव पर सरियों, लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर​ दिया।

इस दौरान उनके गुप्तांगों समेत पर गहरी चोट लगी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। नीमराणा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक नवाब खान ने भी मौका मुआयना किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+