आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के काफिले की गाड़ी की चपेट में आई बाइक, सरपंच घायल, पोते की मौत

Recommended Video

    अलवर: संघ प्रमुख के काफिले की गाड़ी की टक्कर से 6 साल के बच्चे की मौत

    अलवर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के काफिले की गाड़ी ने बुधवार को राजस्थान के अलवर जिले के हरसोली मुंडावर मार्ग पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई।

    mohan bhagwat Car Accident in Alwar Rajasthan, sarpanch injured, grandson dead

    जानकारी के अनुसार बुधवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अलवर दौरे के दौरान जब काफिला तिजारा के गहनकर स्थित बाबा कमलनाथ के आश्रम से बहरोड़ के लिए निकला तो रास्ते मे मुंडावर से हरसौली के बीच तिनकरूडी फार्म हाउस के पास काफिले में आगे चल रही एनएसजी कमांडो की गाड़ी ने मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी।

    mohan bhagwat Car Accident in Alwar Rajasthan, sarpanch injured, grandson dead

    मोटरसाइकिल पर सवार श्योपुर सरपंच गम्भीर रूप से घायल हो गया और उसके छह वर्षीय पोते सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों ने सरपंच चैतराम को मुण्डावर सीएससी में भर्ती कराया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया। उधर, मुंडावर में घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सड़कों पर टायर जला दिए। मामला बिगड़ता देख भारी पुलिस बल भी तैनात करना पड़ा।

    बता दें कि इस साल मई महीने में महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर के वरोरा में मोहन भागवत के काफिले की एक कार हादसे का शिकार हो गई थी। यह हादसा कार का टायर फटने की वजह से हुआ। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में कार में सवार एक शख्स के घायल होने का बात सामने आई। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त संघ प्रमुख मोहन भागवत चंद्रपुर से नागपुर लौट रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+