Baba Balaknath: राजस्‍थान चुनाव में मुस्‍लमानों से ये क्‍या बोल गए बाबा बालकनाथ? देखें वायरल व‍ीडियो

Baba Balaknath in Rajasthan Chunav: अलवर सांसद बाबा बालकनाथ तिजारा सीट से Rajasthan Assembly Election 2023 के मैदान में हैं। Viral Video में देखें मुस्‍लमानों से क्‍या बोला?

Baba Balaknath Tizara Seat: राजस्‍थान में यूपी सीएम सीएम आदित्‍यनाथ वाली छवि रखने वाले बाबा बालकनाथ तिजारा सीट से विधानसभा 2023 का चुनाव लड़ रहे हैं। इन दिनों बाबा तिजारा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में महंत बालकनाथ तिजारा सीट के मुस्लिम बाहुल्‍य इलाके में वोट मांगते नजर आ रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए मुस्लिम समुदाय के बीच पहुंचे बाबा बालकनाथ यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि 'जाति-पाति व धर्म का कोई मतलब नहीं है। सबका सम्‍मान एक जैसा है'

Mahant Balaknath Yogi viral Video

तिजारा सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी के रूप में चुनाव प्रचार करते हुए बाबा बालकनाथ ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा कि ''मेरे जीवन की सबसे पहले बात ही यही है कि जो विकास की दृष्टि से पिछड़े हुए हैं वहां काम करवाओ। जाति पाती और धर्म का कोई मतलब नहीं है। सबका सम्मान एक जैसा है. इसी बात पर हम रहते हैं"

तिजारा में चुनाव प्रचार करते हुए बाबा बालकनाथ से लोगों ने सवाल पूछा कि '' महाराज जी वादा करके जाना लेकिन वादा भूल मत जाना'' इसके जवाब में बालकनाथ बोले कि "आप लोग इसे लिखवाकर अपने पास रख सकते हैं। इस बार मैंने जो बोला है ना, अगली बार मुझे आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपने आप मुझे वोट दोगे।"

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा की 200 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा ने अपने प्रत्‍याशियों की पहली सूची में सात सांसदों को भी विधायक चुनाव का टिकट दिया था, जिसमें बाबा बालकनाथ को मुस्लिम वोटरों की अच्‍छी खासी संख्‍या वाले तिजारा से मैदान से उतारा। बाबा बालकनाथ का नामांकन भ्‍रवाने के लिए खुद यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ भी तिजारा आए थे। इससे पहले बाबा बालकनाथ मतदाताओं की संख्‍या से ज्‍यादा मतदान का दावा करके सुर्खियों में आए थे, जिस पर चुनाव आयोग ने उनको नोटिस भी दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+