Baba Balaknath Net Worth: CM की दौड़ में शामिल बाबा बालकनाथ के पास दिल्‍ली के बैंक में जमा हैं इतने लाख रुपए

Mahant Balak Nath Net Worth: महंत बालकनाथ योगी अलवर से भाजपा सांसद हैं। Rajasthan Assembly Election 2023 में इनको चर्चित सीट तिजारा से प्रत्‍याशी बनाया है। जानिए बाबा बालकनाथ की कुल संपत्ति कितनी है?

Mahant Balak Nath on Tijara Seat in Rajasthan Election 2023: महंत बाबा बालकनाथ योगी राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में तिजारा सीट पर जीत हासिल की। अब बाबा बालकनाथ योगी राजस्‍थान के नए मुख्‍यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं।

अलवर जिले की तिजारा सीट भी राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की हॉट सीटों में से एक हैं। तिजारा सीट पर भाजपा की टिकट पर अलवर सांसद महंत बालकनाथ के सामने कांग्रेस ने मुस्लिम चेहरे इमरान खान को मैदान में उतारा था। इमरान खान ने बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए थे।

राजस्‍थान विधानसभा 2023 की हाई प्रोफाइल सीट तिजारा से भाजपा प्रत्‍याशी के तौर पर महंत बालकनाथ को पर्चा भरवाने के लिए उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आए थे। बाबा बालकनाथ को 'राजस्‍थान के योगी जी' कहा जाता है। 25 नवंबर को हुए मतदान में तिजारा सीट पर 86.11 वोट पड़े थे।

Mahant Balaknath Yogi Net Worth

महंत बालकनाथ योगी ने तिजारा सीट से विधानसभा चुनाव 2023 के शपथ पत्र में संपत्ति का भी विवरण दिया है। हलफनामे के अनुसार बाबा बालकनाथ के पास 43 हजार रुपए नकद हैं। स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया की संसद भवन नई दिल्‍ली शाखा में 13 लाख 29 हजार 558 रुपए जमा हैं। इसके अलावा तिजारा के एक अन्‍य बैंक खाते में 5000 रुपए जमा हैं।

बता दें कि बाबा बालकनाथ ने लोकसभा चुनाव 2019 में अलवर सीट से बतौर भाजपा प्रत्‍याशी नामांकन पत्र दाखिल किया तब इनके पास तकरीबन 3 लाख रुपए थे। अब बतौर सांसद मिलने वाले भत्‍ते व वेतन की वजह बाबा के पास बढ़कर 13 लाख रुपए हो गए।

बाबा बालकनाथ की जीवनी

बालकनाथ नाथ सम्‍प्रदाय की सबसे बड़ी गद्दी हरियाणा के रोहतक के बोहर स्थित मठ के महंत हैं। बाबा बालकनाथ का जन्‍म 16 अप्रैल 1984 को अलवर जिले के गांव कोहराणा में सुभाष यादव उर्मिला देवी के घर हुआ। मस्तनाथ आश्रम में रहकर बालकनाथ ने साधना व शिक्षा ली।

नाथ सम्प्रदाय के 9वें मुख्य महन्त बने। कांग्रेस के दिग्गज नेता भंवर जितेंद्र को हराकर अलवर सांसद बने। बाबा बालकनाथ हिंदूत्‍व को लेकर अक्‍सर बयान देकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही गांवों में मतदाताओं की कुल संख्‍या से भी जयादा मतदान का दावा करके ट्रोल हुए थे। चुनाव आयोग ने नोटिस भी दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+