Rajasthan: पति ने ही करवा दी पत्नी की 4 शादियां, 7 फेरों के 15 दिन बाद तलाश करने लगता नया दूल्हा
Looteri Dulhan: अलवर जिले की बानसूर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसकी शादियां करवाने वाले पति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चार शादी करके दूल्हों को लुटने का पता चला।
राजस्थान के अलवर जिले में हर किसी को चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला पकड़ में आई है, जिसके पति ने ही उसकी चार शादियां करवा दी।
चौंकाने वाली बात तो यह है कि खुद ही अपनी इस पत्नी के लिए शादी के 15 दिन बाद ही नया दूल्हा तलाश करने में जुट जाता था।

दरअसल, अलवर के बानसूर के मीणा मोहल्ला निवासी 36 साल के हरी मोहन मीणा की शादी असम के माधूनी निवासी दीप्ति नाथ से 3 जून को शादी हुई थी। शादी में करीब साढ़े सात लाख रुपए खर्च हुए थे। साढ़े तीन लाख तो दुल्हन के परिजनों ने लिए थे।
हरिमोहन मीणा ने बताया कि वह 20 जून को उस वक्त दंग रह गया जब उसका असली पति उसे लेने के लिए पहुंच गया था। वह चुपके से उसे गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगा तो हरिमोहन के परिजनों ने शोर मचा दिया। फिर दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मीडिया से बातचीत में अलवर के एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि बानसूर पुलिस ने एक महिला और एक व्यक्ति को पकड़ा है। दोनों शादी के नाम पर लोगों से ठगी करते हैं। पूछताछ के बाद इनको कोर्ट में पेश जेल भिजवा दिया है।
इधर, हरिमोहन के परिजनों ने बताया कि उन्हें अब पता चला कि दीप्ति लुटेरी दुल्हन है। वह अपने ही पति के साथ मिलकर शादी के नाम पर धोखाधड़ी का काम करती है। उसने एक ही नहीं बल्कि पांच शादियां है। पति ही रुपयों लेकर उसकी शादी करवाता था। उसके दो बच्चे भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications