Jhunjhunu में पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए दूल्हा बेटा हेलिकॉप्टर में बैठाकर Alwar से लाया दुल्हन
राजस्थान के अलवर जिले में नौगांवा तहसील के तुषार सोनी पिता की इच्छा पूरी करने के लिए अपनी दुल्हन अनिष्का को हेलिकॉप्टर से लेकर घर पहुंचा। नौगावां तहसील के तुषार सोनी का विवाह का झुंझुनूं के सिंघाना की अनिष्का के साथ संपन्न हुआ। विवाह के पश्चात अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर से नौगावां लाकर उन्होंने अपने पिता की इच्छा पूरी की।

भाई मोहन सोनी की इच्छा थी
मीडिया से बातचीत में दूल्हे तुषार सोनी के चाचा राजेंद्र सोनी ने बताया कि उनके भाई मोहन सोनी की इच्छा थी कि जब उनके बेटे की शादी हो तो उनकी पुत्रवधू हेलिकॉप्टर से आए। तुषार के पिता मोहन सोनी तो अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने हेलिकॉप्टर से अपनी दुल्हन को घर लाने की ठान ली।

अनिष्का को हेलिकॉप्टर से नौगांवा लाया गया
5 नवंबर को विवाह के पश्चात दुल्हन अनिष्का को हेलिकॉप्टर से नौगांवा लाया गया। दुल्हन अनिष्का ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि वो हेलिकॉप्टर से अपने ससुराल आयी है। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि वो इस तरह से अपने ससुराल जाएंगी। हेलिकॉप्टर ने झुंझनू के सिंघाना से नौगावा की दूरी लगभग 30 मिनट मे तय की। हेलिकॉप्टर देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा।

नौगावां तहसील में 29 साल बाद हेलिकॉप्टर आया
लोगों में हेलीकॉप्टर के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। इस दौरान पुलिस प्रशासन सहित अन्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद रहे। राजेंद्र सोनी ने बताया कि नौगावां तहसील में 29 साल बाद हेलिकॉप्टर आया है। 29 वर्ष पहले जैन समाज के पंचकल्याण समारोह के दौरान हेलिकॉप्टर आया था। प्रशासन की देखरेख में हेलिपैड तैयार कराया गया। व्यवस्था लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications