Ria Dabi : IAS रिया डाबी की स्‍माइल पर फिदा हुए Instagram यूजर, खुल्‍लम खुल्ला लिख रहे I Love You

Ria Dabi Instagram Post : अक्‍सर सुर्खियों में रहने वालीं आईएएस अधिकारी व जैसलमेर जिला कलेक्‍टर टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी भी राजस्‍थान कैडर में आईएएस हैं। रिया डाबी ने यूपीएससी 2021 में 15वीं रैंक हासिल की थी। जबकि टीना डाबी यूपीएससी 2015 की टॉपर हैं। दोनों बहनें ब्‍यूटी विद ब्रेन हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

रिया डाबी सोशल मीडिया पोस्‍ट

रिया डाबी सोशल मीडिया पोस्‍ट

रिया डाबी अभी अविवाहित हैं। ये भी अपने इंस्‍टाग्राम पर तस्‍वीरें शेयर करती रहती हैं। इनकी क्‍यूट सी स्‍माइल पर सोशल मीडिया यूजर फिदा हैं। शायद यही वजह है कि यूजर इन्‍हें खुल्‍लम खुल्‍ला प्‍यार का इजहार करने से भी नहीं चूक रहे हैं। इस बात का ताजा उदाहरण 15 अक्‍टूबर को रिया डाबी के इंस्‍टाग्राम पर शेयर की गई उनकी तस्‍वीर है।

 रिया डाबी इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट

रिया डाबी इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट

इंस्‍टाग्राम पर अपनी नई फोटो में आईएएस रिया डाबी ब्‍ल्‍यू शॉर्ट ड्रेस में झूला झूलते नजर आ रही हैं। बेहद खूबसूरत लग रही रिया डाबी की इस फोटो को महज दो घंटे में 52 हजार यूजर्स ने लाइक किया है। वहीं, 403 यूजर ने कमेंट किए हैं।

 रिया डाबी की स्‍माइल

रिया डाबी की स्‍माइल

कमेंट में खास बात यह है कि यूजर न केवल इनकी फोटो को पसंद कर रहे हैं बल्कि आई लव यू मैम तक के कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने यह भी लिखा कि आईएएस रिया डाबी की स्‍माइल देखकर उसका दिन बन गया।

 रिया डाबी असिस्‍टेंट कलेक्‍टर अलवर

रिया डाबी असिस्‍टेंट कलेक्‍टर अलवर

बता दें कि रिया डाबी अभी ट्रेनिंग पर हैं। अलवर में असिस्‍टेंट कलेक्‍टर (प्रशिक्षु) पद पर सेवाएं दे रही हैं। 28 जुलाई 2022 से इस पद पर हैं। इससे पहले LBSNAA MUSSOORIE में प्रशिक्षण प्राप्‍त कर रही थीं। रिया डाबी ने अपने पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की थी।

 12 जुलाई 1998 को रिया डाबी का जन्‍म

12 जुलाई 1998 को रिया डाबी का जन्‍म

रिया डाबी मूलरूप से मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली हैं। वर्तमान में इनका परिवार दिल्‍ली में रह रहा है। माता का नाम हिमानी डाबी व पिता जसवंत डाबी हैं। ये दोनों भारतीय इंजीनियिरंग सेवा के अधिकारी हैं। इनके घर रिया डाबी का जन्‍म 12 जुलाई 1998 को हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+