Artika Shukla: टीना डाबी की IAS दोस्त अर्तिका शुक्ला NCR में बनीं कलेक्टर, दोनों की Love Story एक जैसी
Artika Shukla IAS Current Posting: राजस्थान कैडर में 2016 बैच की आईएएस अधिकारी अर्तिका शुक्ला को NCR में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
इत्तेफाक देखिए कि अर्तिका शुक्ला भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी की दोस्त हैं और दोनों की लव स्टोरी भी एक जैसी है।

दरअसल, राजस्थान कैडर के 11 आईएएस अधिकारियों के 15 फरवरी 2024 को तबादल हुए हैं। आईएएस अर्तिका शुक्ला को खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर बनाया गया है। खैरथल-तिजारा नया जिला है, अलवर से अलग होकर बना है। राजस्थान का अलवर जिला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आता है।
IAS अर्तिका शुक्ला का सर्विस रिकॉर्ड
बाबा बालकनाथ योगी के विधानसभा तिजारा में जिला कलेक्टर बनीं आईएएस अर्तिका शुक्ला का तबादला दूदू जिला कलेक्टर पद से हुआ है। इससे पहले अर्तिका शुक्ला राजस्थान ऊर्जा विभाग में संयुक्त सचिव, अलवर जिला परिषद सीईओ पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- Pari Bishnoi: 'साधु' सा जीवन व मूंडवा कस्बे ने बना दिया IAS, जानें परी बिश्नोई के अनसुने किस्से
आईएएस अर्तिका शुक्ला की जीवनी
अर्तिका शुक्ला का जन्म 5 नवंबर 1990 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में डॉक्टर बृजेश शुक्ला लीना शुक्ला के घर हुआ। इनके भाई उत्कर्ष भी यूपीएससी पास कर चुके हैं। वर्तमान में उत्कर्ष भारतीय रेलवे परिवहन सेवा के अधिकारी हैं।
आईएएस अर्तिका शुक्ला की लव स्टोरी
यूपीएससपी 2015 में नंबर वन रैंक टीना डाबी ने हासिल की थी। जबकि अर्तिका शुक्ला को चौथी रैंक मिली। टीना डाबी ने सेकंड रैंक वाले अतहर आमिर व अर्तिका ने तीसरी रैंक वाले जसमीत सिंह संधु से लव मैरिज की। दिल्ली के रहने वाले जसमीत सिंह भी राजस्थान में सलूंबर के जिला कलेक्टर हैं।
राजस्थान में 11 आईएएस का तबादला
सुषमा अरोड़ा - एमडी आरसीडीएफ
इंद्रजीत सिंह - आयुक्त आईटी
नकाते एस मदन - एमडी रीको
निक्य गाहैन - संयुक्त सचिव प्रशासनिक सुधार
इकबाल खान - आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग
श्रुति भारद्वाज - जिला कलेक्टर डीग
संचित बिश्नोई - सचिव राज्य निर्वाचन आयोग
नारायाण सिंह - एमडी राजफैड
हनुमानमल ढाका - जिला कलेक्टर दूदू
शरद मेहरा - जिला कलेक्टर नीमकाथाना
अर्तिका शुक्ला - जिला कलेक्टर खैरथल-तिजारा












Click it and Unblock the Notifications