राजस्थान: तेज रफ्तार कार स्कूल से टकराई, 4 बच्चों समेत 8 जख्मी, 12वीं के एक छात्र की मौत

अलवर. राजस्थान में अलवर जिले के तसई गाँव में तेज रफ्तार एक कार स्कूल की दीवार से टकरा गई। इससे एक स्कूली छात्र की मौत हो गई, जबकि 4 बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। संवाददाता ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई थी। ऐसे में वह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तसई के निकट कठूमर स्कूल की दीवार से टकरा गई। उस समय वहां कुछ छात्र खड़े हुए थे। तभी कारने उन्हें टक्कर मारी।

car accident rajasthan

टक्कर लगने से कक्षा 12वीं के छात्र दीपक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, पास में खड़े चार बच्चों को गंभीर हालत में जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय रेफर किया गया।इस दुर्घटना में 4 छात्रों सहित कुल आठ लोग घायल हुए।

car accident rajasthan

बताया जाता है कि कार में सवार लोग किसी दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार खेरली से नगर की तरफ जा रही थी। उसी दौरान वह अनियंत्रित हुई। लोगों को टक्कर मारते हुए वह स्कूल की दीवार से जा टकराई।

car accident rajasthan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+