राजस्थान: गुलाबचंद कटारिया ने PM मोदी को कहा 'काकाजी', बोले-वो नहीं करने देते हैं बम ब्लास्ट VIDEO


Alwar News, अलवर। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले रजस्थान के पूर्व गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया के समाज विशेष को लेकर लगातार विवादित बयान सामने आ रहे हैं। हाल ही कटारिया ने अपने एक बयान में लव जिहाद पर बोलते हुए कहा कि सारी हिन्दू लड़कियां पंक्चर निकालने वालों के साथ ही क्यों भागती हैं, वहीं दूसरे बयान में उन्होंने बच्चे को पैदा होने पर ही विवादित बयान दे डाला कहा था।

Rajasthan BJP Leader Gulab Chand Kataria KAKA JI Word use PM Narendra Modi

कटारिया ने कहा था कि दो बच्चे पैदा करने का नियम सिर्फ हम पर ही लागू होता है, वो कितने भी बच्चे पैदा करें तो नियम नहीं। अब ताजा मामले में गुलाब चंद कटारिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बिना उनको समाज विशेष का 'काकाजी' तक कह डाला।

दरअसल, राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं। 28 जनवरी को यहां मतदान होना है। ​राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह की मौत हो जाने के कारण 7 दिसम्बर ​को चुनाव नहीं हो सका था। अब रामगढ़ सीट के उप चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी वो ही हैं, जो उस समय नामांकन पत्र दाखिल कर चुके थे।

बसपा से लक्ष्मण​ सिंह की जगह पूर्व विदेश मंत्री कुं. नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह चुनाव मैदान में हैं। भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया रामगढ़ में भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आए थे। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोबिंदगढ़ कस्बे में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी, कांग्रेस और समाज विशेष पर जमकर निशाना साधा और किसान कर्ज माफी पर राजस्थान की गहलोत सरकार को भी घेरा।

कटारिया ने कहा कि प्रदेश के पुलिस थानों का रिकॉर्ड उठाकर देख लो। रेप के जितने भी मामले होते हैं, उनके 80 फीसदी आरोपी एक ही समाज विशेष के होते हैं। ये आरोपी उस समाज के हैं, जिन्हें कांग्रेस राज में आजादी मिलती है। कटारिया ने अपने भाषण में कई बार साले शब्द का भी इस्तेमाल किया। देश की सुरक्षा की बात करते हुए कटारिया ने कहा कि पहले देश में आए दिन बम ब्लास्ट होते थे। कभी मंदिर, चर्च आदि उड़ा दिए जाते थे तो कभी कुछ और, मगर पिछले पांच साल में एक भी ब्लास्ट नहीं हुआ, क्योंकि अब ऊपर उनका 'KAKAJI' बैठा है।

Rajasthan BJP Leader Gulab Chand Kataria KAKA JI Word use PM Narendra Modi

3-3 वोट और देते तो जीत जाती भाजपा

कटारिया ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 की हार पर मलाल भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राज क्या आ गया, मानों उनको नशा चढ़ गया। यह भी तो देखो कि चुनाव 2018 में कांग्रेस को भाजपा से सिर्फ एक लाख 42 हजार वोट ही तो ज्यादा मिले थे। प्रदेशभर में 51 हजार मतदान केन्द्र हैं, अगर सब जगह आप लोग तीन तीन वोट और भाजपा को दे देते तो कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाती है।

कटारिया ने यहां फिर समाज विशेष की तरफ इशारा करके बोले कि आप लोग 50 प्रतिशत वोटिंग भी नहीं कर पाते हो और वो 95 प्रतिशत वोट ठोक जाते हैं। मुस्मिल बाहुल्य बूथों पर भाजपा को भले ही सात-सात वोट ही मिलते हों, मगर पीएम मोदी ने घर-घर शौचालय बनवाने में हिन्दू-मुस्लिम में कोई फर्क नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+