VIDEO: पहली बार कोई शिक्षक रिटायरमेंट पर हेलिकॉप्टर से पहुंचा घर, पत्नी ने भी साथ भरी उड़ान
अलवर। राजस्थान के अलवर के लक्ष्मणगढ़ उपखंड के गांव सौराई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सामाजिक विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक रमेश चंद मीणा ने अपने रिटायरमेंट पर पत्नी सुमन मीणा का वर्षों पुराना ख्वाब पूरा किया है। पत्नी की हेलिकॉप्टर में बैठने की इच्छा थी, जिसमें शनिवार को रिटायरमेंट के बाद पूरा कर दिया गया। शिक्षक मीणा अपने स्कूल से घर तक का 22 किलोमीटर का सफर हेलिकॉप्टर से तय किया। इस दौरान उनकी पत्नी सुमन भी हेलिकॉप्टर में उनके साथ थी।

शिक्षक ने 3 लाख 70 हजार रुपए में दिल्ली से हेलिकॉप्टर बुक किया था, जो दोपहर को उनके विदाई समारोह में पहुंचा और शिक्षक रमेश चंद मीणा व उनकी पत्नी ने स्कूल से अपने गांव मलावली के लिए उड़ान भरी। शिक्षका रमेश चंद मीणा ने बताया कि वे एक दिन अपने घर पर बैठे थे। उसी दौरान आसमां से जा रहे हेलिकॉप्टर को देखकर पत्नी उनसे बोली कि इसमें कैसे बैठा जाता है? उसी दिन पत्नी को हेलिकॉप्टर में बैठाने का मन बना लिया था।

31 अगस्त 2019 को सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त होने के मौके पर शिक्षक रमेश चंद मीणा ने जिला कलेक्टर कार्यालय में आवेदन कर स्कूल में हेलिकॉप्टर उतारने की इजाजत मांगी। इस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की टीम ने स्कूल के पास एक खेत में अस्थायी हेलिपैड बनाया। कार्यक्रम में हेलिकॉप्टर का किराया और प्रशासनिक खर्च पर लगभग 3 लाख 70 हजार खर्च हुए। बता दें कि राजस्थान में यह पहला मौका है जब कोई शिक्षक अपने रिटायरमेंट पर हेलिकॉप्टर से घर पहुंचा है।













Click it and Unblock the Notifications