Alwar : आनंदपाल जितना खतरनाक है गैंगस्टर पपला गुर्जर, FB पर भी फैला रखी है दहशत, VIDEO

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ पुलिस थाने पर हमला प्रकरण में पुलिस को दूसरे दिन शनिवार को भी सफलता हाथ नहीं लगी है। हरियाणा के गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर व उसके साथियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें राजस्थान-हरियाणा में दबिश दे रही हैं। आईजी, एडीजी से लेकर खुद डीजीपी तक बहरोड़ में डेरा डाले हुए हैं। बता दें कि हरियाणा की कुख्यात कुलदीप गैंग के एक दर्जन शुक्रवार सुबह करीब नौ बहरोड़ पुलिस स्टेशन में घुसे और एके47 से ताबड़तोड़ फायरिंग करके लॉकअप में बंद साथी गैंगस्टर ​विक्रम सिंह उर्फ पपला गुर्जर को छुड़ा ले गए थे।

महेन्द्रगढ़ के खैरोली का रहने वाला है पपला गुर्जर

महेन्द्रगढ़ के खैरोली का रहने वाला है पपला गुर्जर

हरियाणा के महेन्द्रगढ़​ जिले के खैरोली का रहने वाला गैंगस्टर पपला गुर्जर कभी राजस्थान में आतंक का पर्याय रहे गैंगस्टर आनंदपाल सिंह जितना खतरनाक है। पपला गुर्जर हरियाणा के रेवाड़ी रेंज के कई जिलों में संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है। अपने गुरु शक्ति गुर्जर की हत्या का बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

जसराम गुर्जर की हत्या का बदला लेने आया बहरोड़

जसराम गुर्जर की हत्या का बदला लेने आया बहरोड़

गैंगस्टर पपला गुर्जर अपनी गैंग के करीब एक दर्जन बदमाशों के साथ गुरुवार रात को अलवर जिले के बहरोड़ थाना इलाके में आया हुआ था। यहां पर लादेन गैंग से हिस्ट्रीशीटर जसराम गुर्जर उर्फ जसराम पटेल की हत्या का बदला लेने के लिए आया था। इसी दौरान बहरोड़ पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। बहरोड़ पुलिस पपला गुर्जर को पकड़कर थाना तो ले आई, मगर 24 घंटे भी हिरासत में नहीं रख सकी। पपला गुर्जर के साथियों ने फिल्मी स्टाइल में बहरोड़ पुलिस थाने पर हमला करके उसे छुड़ा ले गए।

ALWAR : बहरोड़ पुलिस थाने में घुसे हरियाणा के बदमाश, AK-47 से फायर करके छुड़ा ले गए पपला गुर्जर
आनंदपाल की तरह फेसबुक वाला गुंडा

आनंदपाल की तरह फेसबुक वाला गुंडा

राजस्थान के नागौर जिले की लाड़नू तहसील के गांव सांवराद निवासी गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का 24 जून 2017 को चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव मालासर में ​श्रवण सिंह के घर पर एनकाउंटर कर दिया गया। आनंदपाल फेसबुक पर काफी एक्टिव रहा करता था। आनंदपाल के नाम से हथियारों संग फोटो व पुलिस को चुनौती देने वाले पोस्ट अक्सर फेसबुक पर अपलोड होती रहती थी। आनंदपाल की तरह ही पपला गुर्जर भी फेसबुक वाला गुंडा है। इसने भी सोशल मीडिया पर भी दहशत फैला रखी है। इसकी तस्वीरें पर लाइक व कमेंट भी खूब आ रहे हैं। फेसबुक पर पपला गुज्जर और उसकी गैंग से जुड़े कई अकाउंट और पब्लिक ग्रुप हैं और इनपर आए दिन हथियारों के साथ फोटो शेयर की जाती हैं। इसके बावजूद पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

आनंदपाल की तरह पेशी के दौरान हुआ फरार

आनंदपाल की तरह पेशी के दौरान हुआ फरार

राजस्थान के गैंगस्टर रहे आनंदपाल और हरियाणा के गैंगस्टर विक्रम सिंह उर्फ पपला गुर्जर की अपराध कुंडली में कई समानताएं हैं। आनंदपाल की तरह ही पपला गुर्जर भी कोर्ट से पेशी पर लाते समय फरार हो गया था। सितंबर 2017 को पेशी के दौरान चालानी गार्ड पर हमला करके पपला गुर्जर के साथी इसे छुड़ा ले गए थे। तब बदमाशों ने दस-बारह राउंड फायर किए थे, जिसमें चार पुलिसकर्मियों के गोली लगी थी। पपला गुर्जर पर हरियाणा में 4 हत्याओं को अंजाम देने का आरोप है।

फेसबुक पर डालता है ऐसी पोस्ट

फेसबुक पर डालता है ऐसी पोस्ट

पपला गुर्जर के नाम से फेसबुक पर अपलोड की जा रही पोस्ट की भाषा भी आनंदपाल की फेसबुक पोस्ट से मिलती जुलती है। एक पोस्ट पर पपला गुर्जर ने लिखा 'हमारा तो नाम ही काफी है,हम खुद आ गये तो तबाही मच जाएगी' इसके अलावा अन्य पोस्ट में लिखा 'रे बदमाशी खातिर जिगर चाहिए, जेल तो चोर भी काट ले सै'

ये हैं दिव्या खंडेलवाल, जानिए कैसे उजागर किया करोड़ों का 'काला सच'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+