ALWAR : बहरोड़ पुलिस थाने में घुसे हरियाणा के बदमाश, AK-47 से फायर करके छुड़ा ले गए पपला गुर्जर

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ पुलिस थाने पर हरियाणा के हथियारबंद बदमाशों ने शुक्रवार सुबह धावा बोल दिया। खबर है कि अलवर पुलिस पर हमला करके बदमाश अपने एक साथी विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को छुड़ा ले गए। उनका साथी बहरोड़ पुलिस थाने के हवालात में बंद था, जिसे साथ लेकर बदमाश फरार हो गए हैं।

Criminal attack on police station behror Alwar Rajasthan

बदमाशों की तलाश में जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई है, मगर दोपहर 12 बजे तक कोई सुराग नहीं लगा है। मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब आठ से नौ बजे के बीच बहरोड़ पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बदली जा रही थी। इसी दौरान बदमाश तीन गाड़ियों में भरकर पहुंचे। कई बदमाशों ने नकाब पहन रखा था।

बहरोड़ पुलिस थाने में मचा हड़कंप

बहरोड़ पुलिस थाने में मचा हड़कंप

बहरोड़ पुलिस थाने में घुसते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे पुलिस थाने में हड़कंप मच गया। अचानक हुई फायरिंग व एक साथ बड़ी संख्या में पुलिस थाने में घुसे बदमाशों को देख कई पुलिसकर्मी तो भाग छूटे। वहीं, कई पुलिसकर्मियों ने खुद को कमरे में बद कर लिया। फायरिंग से पुलिसकर्मी दहशत में आ गए। बता दें कि हरियाणा के 5 लाख के इनामी हार्डकोर बदमाश विक्रम उर्फ 'पपला' गुर्जर को बहरोड़ पुलिस सुबह ही पकड़कर लाई थी।

चाबी नहीं मिली तो तोड़ा ताला

चाबी नहीं मिली तो तोड़ा ताला

बहरोड़ पुलिस थाने में घुसते ही हवाई फायर शुरू कर दिया था। फिर वे सीधे लॉकअप की ओर गए, जहां उनका एक साथी बंद था। उसे छुड़वाने के लिए बदमाशों ने हवालात खोलना चाहा, मगर ताले की चाबी नहीं मिली। इस पर उन्होंने ताला ही तोड़ दिया। यह भी बताया जा रहा है कि साथी को छुड़वाकर ले जाते समय बदमाश पुलिस की जीप भी ले गए, मगर इस बात की अभी पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है।

हमले में कुलदीप गैंग का हाथ

हमले में कुलदीप गैंग का हाथ

मीडिया से बातचीत में अलवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल ने बताया कि बदमाश हरियाणा के हैं। वे एके47 लेकर पुलिस थाने में घुसे थे और घुसते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। उन्होंने करीब 40 से 45 राउंड फायरिंग की। वहीं बहरोड़ पुलिसकर्मियों की मानें तो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग हरियाणा के साथी बदमाश पपला गुर्जर को छुड़ाकर ले गए हैं। हमले में कुलदीप गैंग का हाथ बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+