बिजनेसमैन के प्यार में पड़ी ट्यूशन टीचर प्रियंका उसकी वाइफ से सुंदर दिखने के लिए लेती थी दवाइयां
अलवर, 22 मार्च। राजस्थान के अलवर जिले के नीमराणा इलाके में दिल्ली की ट्यूशन टीचर प्रियंका का शव मिलने के मामले में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। ट्यूशन टीचर प्रियंका के बिजनेसमैन से अवैध संबंध थे। वह बिजनेसमैन की पत्नी की हत्या करके शादी रचाने तक की प्लानिंग कर रही थी।

प्रियंका चांद मोहल्ला गांधी नगर नई दिल्ली में रहती थी
मीडिया से बातचीत में अलवर जिले के ततारपुर पुलिस थाना प्रभारी विजय चंदेल ने बताया कि ट्यूशन टीचर प्रियंका चांद मोहल्ला गांधी नगर नई दिल्ली में रहती थी। बिजनेसमैन कपिल (39) के बच्चों को नौ साल से ट्यूशन पढ़ाया करती थी।कपिल और प्रियंका के बीच बीते सात से साल से अफेयर चल रहा था। बिजनेसमैन की पत्नी सुनैना गुप्ता से ज्यादा सुंदर दिखने के लिए टीचर रोजाना दवाएं लेती थी।

बिजनेसमैन की वाइफ की हत्या का प्लान
टीचर ने बिजनेसमैन की वाइफ की हत्या का प्लान भी सामने रख दिया था। यह सुन बिजनेसमैन घबरा गया और उसने पत्नी सारी बात बता दी। आरोप है कि दंपती ने दो नौकरों के साथ मिलकर टीचर की हत्या कर दी। पुलिस ने प्रियंका (29) की हत्या के मामले में दिल्ली के आनंद विहार निवासी रेडिमेड कपड़ा कारोबारी कपिल (39), उसकी पत्नी सुनैना गुप्ता (38), दो नौकर राजकिशोर यादव (24) और सचिन देवल (23) को गिरफ्तार किया है।

हर महीने वह करीब 20 हजार रुपए खर्च करती थी
इधर, प्रियंका यह नहीं चाह रही थी कि कपिल अपनी पत्नी सुनैना के पास रहे। इसलिए वह कपिल को अपने प्रेमजाल में फंसाने के लिए सुनैना से ज्यादा सुंदर दिखना चाहती थी। इसलिए प्रियंका ने विटामिन सी सहित कुछ दवाएं लेनी शुरू कर दी थी। इस हर महीने वह करीब 20 हजार रुपए खर्च करती थी।

प्रियंका ने शादी का प्रपोजल भी रखा
प्रियंका चाहती थी कि कपिल सुनैना को छोड़कर उसके साथ रहने लग जाए। प्रियंका ने शादी का प्रपोजल भी रखा। कपिल ने जब मना किया तो 50 लाख रुपए मांगे। इतना ही नहीं प्रियंका ने सुनैना का मर्डर करने का प्लान भी कपिल को बताया और कहा कि मर्डर के बाद वह इंडिया से बाहर चले जाएंगे।

कपिल ने पत्नी को प्रियंका की प्लानिंग बताई
कपिल ने पत्नी को प्रियंका की प्लानिंग बताई। इसके बाद दोनों ने मिलकर अपने दो नौकरों के साथ मिलकर प्रियंका के मर्डर का प्लान बनाया। इससे पहले कपिल ने नौकरों को शराब पिलाई और इमोशनल कहानी सुनाकर अपने साथ लिया। प्रियंका 14 मार्च को रुपए निकलवाने बैंक के लिए निकली थी।

कार में बैठने के बाद प्रियंका का गला दबाकर हत्या
पुलिस ने बताया कि बैंक से रुपए निकलवाने के लिए कपिल ने ही प्रियंका को तैयार किया था। बैंक से निकलकर वह सीधे कपिल की कार में बैठ गई थी। इसी कार में कपिल के दो नौकर थे। कार में बैठने के बाद प्रियंका का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या वाले दिन ही प्रियंका का शव बोरे में डालकर अलवर के ततारपुर क्षेत्र में फेंक दिया था।

प्लास्टिक के बोरे में प्रियंका की लाश मिली थी
पुलिस को 16 मार्च को प्लास्टिक के बोरे में प्रियंका की लाश मिली थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी के नंबर की पहचान की। इसके आधार पर दिल्ली के आनंद विहार, गांधीनगर, करावल नगर और गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। तब जाकर चारों आरोपी गिरफ्तार किए गए।












Click it and Unblock the Notifications