UP चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस नेता रिंकी वर्मा का ट्वीट, लिखा-'EVM धोखा देने लगे तो लट्ठ उठा लो'

अलवर, 9 मार्च। राजस्थान के अलवर में कांग्रेस नेता रिंकी वर्मा के उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर विवादित ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा है कि यूपी वालों जब सॉफ्टवेयर यानी ईवीएम धोखा देने लगे तो हार्डवेयर यानी लट्ठ उठा लो।

alwar news

नेता रिंकी वर्मा ने अपने ट्वीट में लट्ठ का एक फोटो शेयर कर लिखा कि 'EVM पर नजर रखो और हाथ में लट्ठ।' बनारस में एक गार्डी में ईवीएम पकड़ी गई। कांग्रेस के नेता ने गाड़ी को रोक कर ईवीएम को कब्जे में लिया। बरेली में कूड़े की गाड़ी में मिले बैलेट पेपर से भरे तीन संदूक और कुछ मुहर। बता दें कि कांग्रेस नेता रिंकी वर्मा के ट्विटर पर करीब 25 हजार 700 फॉलोअर्स हैं, जो अलवर जिले के मंत्री व बड़े नेताओं के करीब-करीब बराबर हैं।

इधर, रिंकी वर्मा की पोस्ट के बाद बीजेपी नेताओं ने पलटवार शुरू कर दिया है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष पं जले सिंह का कहना है कि जहां भी कांग्रेस हारने लगती हैं। वहीं, पर ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं। यह इनका पुराना धंधा हो गया। अब जनता को इनके आरोपों पर कतई विश्वास नहीं है। जहां जीत होती है वहां कुछ नहीं बोलते हैं।

वहीं, जिलाध्यक्ष संजय नरूका ने कहा कि यह बेतुका आरोप है। सब देख रहे हैं कि यूपी में भाजपा की लहर है। वहां वापस भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेसियों को पहले ही हार नजर आ रही है। इसलिए आरोप लगाने गए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह ट्विट जनता को भड़काने वाला है। उनका कहना है कि ऐसी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+