राजस्थान: प्रेमी से शादी करने की जिद कर रही थी बहन, भाई ने गुस्से में ले ली जान

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में एक भाई ने अपनी ही बहन की बेरहमी से सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि बहन अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद कर रही थी। पूरा मामला अलवर जिले के भिवाड़ी कस्बे के साथलका गांव का है। बताया जा रहा है कि युवती जिस युवक से शादी करने करने के लिए जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर भाई और बहन के बीच विवाद हो गया और इसी दौरान भाई ने बहन का सिर जोर से फर्श पर दे मारा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Brother killed his sister due to love story in Bhiwadi, Alwar

इसके बाद आरोपी ने पुलिस और घरवालों को फोन करके बताया कि उसने अपनी बहन की हत्या कर दी है। एसएचओ सुरेंदर कुमार ने बताया कि घटना के दौरान परिवार के बाकी लोग अपने पुश्तैनी गांव सुंदर रोज में किसी कार्यक्रम में शरीक होने के लिए गए थे। युवती के भाई पवन की दुकान पर विष्णु नाम का एक युवक काम करता है।

इसी दौरान युवती पूनम और विष्णु को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे। इस बात को लेकर पवन अपनी बहन को काफी बार समझा चुका था, लेकिन वो नहीं मानी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ और गुस्से में आकर भाई ने अपनी ही बहन की हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+