अलवर : देवर से करनी लगी प्यार तो चार लाख की सुपारी देकर उसी से करवाई पति की हत्या
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ जखराना के क्लर्क कृष्ण कुमार की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। क्लर्क कृष्ण की हत्या उसकी पत्नी कुसुमलता ने देवर सन्नी को सुपारी देकर करवाई थी। कुसुमलता व सन्नी के बीच अवैध संबंध थे। बाबू कृष्ण उनके संबंधों के बीच रोड़ा बनता दिखा तो हत्या करके उसे दुर्घटना का रूप दे दिया। मृतक मूलरूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले हैं।

अलवर जिले की बहरोड़ पुलिस की जांच में सामने आया कि कृष्ण कुमार यादव अपने गांव महेन्द्रगढ़ भुंगारका से मोटरसाइकिल पर बहरोड़ के गांव जखराना में शहीद हरिपाल यादव उमावि में रोजाना मोटरसाइकिल से ड्यूटी आता था। कृष्ण कुमार के ड्यूटी पर आने के बाद उनका पडोसी सन्नी उनके घर आता। कृष्ण कुमार की पत्नी से मेलमिलाप हो गया। दोनों में प्रेम हो गया। जिसकी भनक कृष्ण कुमार को लग गई। जिसके कारण कृष्ण कुमार सन्नी से नाराज रहने लगा। सन्नी ने अपने छोटे भाई की शादी करा दी, लेकिन खुद ने नहीं की। वह कुसुमलता के साथ ही रहना चाहता था। इसके बाद कुसुमलता व सन्नी ने कृष्ण कुमार की हत्या की साजिश रची।
दोनों ने कृष्ण की हत्या की साजिश रचने के बाद सन्नी ने उन्हीं के गांव के कुमार पुत्र बुद्धराम को शामिल कर लिया। कुसुमलता ने 4 लाख रुपए सन्नी को लाकर दिए। सन्नी ने इस पैसे में से 1 लाख 80 हजार रुपए में स्कॉर्पियो उसी गांव के अजीत से जरिए एग्रीमेंट पर खरीदी। कार अशोक के नाम खरीदी। इसके बाद सन्नी ने अशोक को कार से कृष्ण कुमार की हत्या की साजिश को बताया। फिर अशोक कुमार ने कई बार कृष्ण कुमार का पीछा कर रैकी की। लेकिन, वह कृष्ण कुमार को टक्कर मारने में असफल रहा।
एक अप्रैल को सुबह साढ़े सात बजे कृष्ण कुमार अपने गांव से ड्यूटी के लिए जखराना निकला। यह जानकारी कुसुमलता ने सन्नी को दी। सन्नी ने अशोक को बताया। अशोक कुमार कार में पवन को लेकर जखराना बस स्टैंड आ गया। जैसे ही कृष्ण कुमार मोटरसाइकिल से जखराना स्टैंड से स्कूल की तरफ जाने लगा। अशोक ने कार से कृष्ण कुमार को सीधी टक्कर मार दी। इसके बाद वह काफी देर जाकर गिरा। इसके बाद अशोक ने कार को यू टर्न लिया और कृष्ण कुमार के ऊपर एक बार और कार चढ़ा दी। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया हत्या है। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कराई। सीसीटवी कैमरे के आधार पर बदमाशों को हुलिया पहचाना। बाद में पता लगा कार पावटा के पास है। इसके बाद बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा। तब पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया।
-
Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश के साथ ओला और तूफान मचाएगा कहर, 6 जिलों में के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट -
Jaipur News: जयपुर के सुशीलपुरा में नलों से आ रहे गटर के पानी पर बवाल, सैकड़ों लोग पड़े बीमार -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान?












Click it and Unblock the Notifications