Rajasthan : अलवर गैंगरेप केस में पांच आरोपी दोषी करार, थानागाजी में विवाहिता के साथ की थी दरिंदगी

अलवर। पूरे देश को झकझोर देने वाले अलवर गैंगरेप केस में मंगलवार को कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अलवर कोर्ट ने थानागाजी गैंगरेप केस के पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। इनकी सजा का ऐलान भी जल्द ही किया जाएगा।

Recommended Video

    Rajasthan Thanagaji Case में 5 आरोपियों की सजा का ऐलान, 4 को उम्रकैद | वनइंडिया हिंदी
    Alwar Court convicts five accused in Thanagazi gangrape case of 2019

    अलवर कोर्ट में सुरक्षा बढ़ाई

    अलवर एएसपी शिवलाल बैरवा ने बताया कि थानागाजी गैंगरेप केस में मंगलवार को अलवर कोर्ट द्वारा संभावित फैसले को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजा​म किए गए। पीड़ित विवाहिता के पीहर और ससुराल दोनों जगहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, अलवर स्थित एससी/एसटी कोर्ट परिसर छावनी में ​तब्दील कर दिया गया। आरोपियों को बख्तरबंद गाड़ी में हथियारबंद पुलिस लवाजमे के साथ अलवर जेल से कोर्ट परिसर में लाया गया।


    क्या है थानागाजी अलवर गैंगरेप केस

    बता दें कि 26 अप्रैल 2019 की दोपहर एक विवाहिता अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार में कपड़े खरीदने जा रही थी। थानागाजी इलाके के रास्ते में आरोपियों ने दोनों को रोक लिया और उनको टीलों के पीछे ले गए। जहां पर आरोपियों ने दम्पती से मारपीट की।

    विवाहिता से सामूहिक गैंगरेप किया और छठे आरोपी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करवा किया। अब इस मामले में छोटेलाल, हंसराज, इंद्राज, अशोक और मुकेश को दोषी करार दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+