जब नाव पर सवार प्रियंका गांधी ने लोगों से पूछा, इतनी दूर से मुझे कैसे पहचाना? Video
Prayagraj news, प्रयागराज। गंगा जल यात्रा के साथ बनारस की ओर बढ़ रहीं प्रियंका लगातार अपने अंदाज को गर्म तेवर के साथ लोगों के बीच परोस रही हैं। लोगों के घर-घर पहुंचकर खुद को जमीनी नेता के रूप से प्रदर्शित कर रहीं प्रियका का रुतबा भी ग्रामीण इलाकों में साफ देखने को मिल रहा है। यात्रा के दौरान प्रियंका नाव पर सवार थी तभी दूर से गुजर रही नाव पर कुछ लोग सवार प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। हैरतअंगेज प्रियंका ने फिर माइक पर उन लोगों से बोला कि इतने दूर से मुझे कैसे पहचाना?

सोमवार को संगम तट पर पहुंचकर प्रियंका ने गंगा की पूजा-अर्चना की। इससे पहले प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में बड़े हनुमान मंदिर के दर्शन किए। प्रयागराज से वाराणसी तक बोट यात्रा कर रहीं प्रियंका गांधी ने कहा है कि हमारे अंदर किसी प्रकार का कोई कन्फ्यूजन नहीं है, हम भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रहे हैं।
दरअसल, मायावती ने कहा है कि यूपी में सपा-बसपा और आरएलडी का गठबंधन है, ऐसे में कांग्रेस कोई भ्रम पैदा न करे। मायावती के इस बयान का समर्थन करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस को नसीहत दी है।












Click it and Unblock the Notifications