UPPSC: मेडिकल डिपार्टमेंट की डेंटल सर्जन भर्ती 2016 का जारी हुआ रिजल्ट, यहां दिए लिंक पर देखें

Job news, Prayagraj, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2016 में मेडिकल डिपार्टमेंट के लिये शुरू की गई डेंटल सर्जन भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह भर्ती लंबे समय से अधर में लटकी हुई थी । इस भर्ती के लिए फरवरी महीने 25 से 28 तारीख तक साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की गई थी और अब इसका फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कुल 33 अभ्यर्थियों का चयन प्रवक्ता पद के लिए किया गया है। रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देखा जा सकता है। इस भर्ती में 19 अभ्यर्थियों का चयन अनारक्षित वर्ग में, 6 अभ्यर्थी का चयन अन्य पिछडा वर्ग में व 8 अभ्यर्थी का चयन एससी एसटी वर्ग में हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में नियुक्ति मिलेगी। जिन अभ्यर्थियों का चयन औपबंधिक रूप से किया गया है, उन्हें अपने अभिलेख आयोग के दफ्तर में जमा कराने होंगे।

UPPSC result, dental surgeon recruitment result declared, check here

वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के रिजल्ट जारी करते हुये आयोग के उप सचिव विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है। सभी परिणाम आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है । भर्ती में सफल लोगो की सूची आयोग के नोटिस बोर्ड के साथ विभाग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते है।
गौरतलब है कि यह भर्ती 2016 मे शुरू हुई थी। फरवरी महीने में ही इस सीधी भर्ती के तहत साक्षात्कार आयोजित किया गया था। साक्षात्कार के आधार पर आयोग ने 33 चयनित अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है ।

कैसे देखें रिजल्ट
डेंटल सर्जन भर्ती का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं । यहां वेबसाइट पर आपको दाहिने हिस्से में इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में रिजल्ट के नये लिंक दिखेंगे। जिस पर पहला लिंक इसी भर्ती का है। इस पर क्लिक कर आप रिजल्ट देख सकते हैं। अथवा सीधे रिजल्ट देखने के लिये नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट डाउनलोड हो जायेगा।

लिंक - http://uppsc.up.nic.in/View_Notices.aspx?ID=news&N=1159
इस लिंक से डेंटल सर्जन के पद पर चयनित 33 अभ्यर्थी के नामों की सूची देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालौन: दारोगा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, 3 दिन पहले की थी लड़के की शादी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+