UPPCS 2022: कौन है टॉपर Divya Sikarwar? जानिए आगरा से यूपीपीसीएस Topper बनने की पूरी कहानी
Divya Sikarwar Topper: आगरा की दिव्या सिकरवार ने UPPCS 2022 की परीक्षा में टॉप किया है। लखनऊ की Pratiksha Pandey ने दूसरा व बुलंदशहर Namrata Singh ने तीसरा स्थान पाया है।

Divya Sikarwar Topper UPPCS 2022: लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश इलाहाबाद ने 7 अप्रैल को यूपीपीसीएस 2022 का रिजल्ट घोषित किया है। आगरा की दिव्या सिकरवार ने नंबर एक रैंक हासिल की। इस बार 10 टॉपर्स में से आठ महिला अभ्यर्थी हैं। कुल 364 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें 110 महिला अभ्यर्थी हैं। खास बात यह भी है कि इस बार रिकॉर्ड दस माह में यूपीपीसीएस परीक्षा पूर्ण की गई है।

डिप्टी कलेक्टर बनेगी दिव्या सिकरवार
आगरा की रहने वाली दिव्या सिकरवार ने यूपीपीसीएस 2022 टॉप किया है। पहली रैंक पाने वाली दिव्या के पिता का नाम राजपाल सिंह हैं। यूपीपीसीएस 2022 टॉप करने वालीं दिव्या सिकरवार का चयन यूपी में डिप्टी कलेक्टर के पद के लिए हुआ है।

यूपीपीसीएस 2022 टॉपर्स लिस्ट
1 दिव्या सिकरवार पिता राजपाल सिंह, आगरा
2 प्रतीक्षा पांडे पिता प्रभू नारायण, लखनऊ
3 नम्रता सिंह पिता सुरेश सिंह, बुलंदशहर
4 आकांक्षा गुप्ता पिता नरेंद्र गुप्ता, उत्तरांचल
5 कुमार गौरव पिता चंद्र प्रकाश दूबे, अम्बिका नगर
6 सल्तनत प्रवीण पिता शमीम खान, लखनऊ
7 मोहसीन बानो पिता मोहम्मद इकराम, मध्य प्रदेश
8 प्रजक्ता त्रिपाठी पिता सुरेश चंद्र, प्रयागराज
9 एश्वर्या दूबे पिता हरेंद्र कुमार, आगरा
10 संदीप कुमार तिवारी पिता शिव कुमार, गोंडा
यूपीपीसीएस 2022 में बेटियों ने मारी बाजी
यूपीपीसीएस 2022 की खास बात यह है कि इसमें बेटियों ने बाजी मारी है। टॉप चार स्थानों पर महिला अभ्यर्थियों ने कब्जा जमाया है। इनमें दिव्या सिकरवार, प्रतीक्षा पांडे, नम्रता सिंह व आकांक्षा गुप्ता का नाम शामिल है। इनके अलावा टॉप टेन में कुल आठ बेटियों ने स्थान पाया है।
यूपीपीएससी 2022 की टॉपर दिव्या सिकरवार साल 2020 से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पूरी पढ़ाई आगरा में ही रहकर ऑनलाइन प्लेटफॉम से की। सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया है।
मीडिया से बातचीत में दिव्या सिकरवार ने कहा कि वे डिप्टी कलेक्टर बनकर ग्रामीण बेटियों की शिक्षा की दिशा में काम करना चाहती हैं, क्योंकि गांवों में बेटियों के पास संसाधनों की कमी रहती है।












Click it and Unblock the Notifications