Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP PSC Result 2023: कभी दो नंबर से फेल हो गई थीं Akanksha Gupta, अब यूपी पीएससी Topper बनकर क्‍या बोलीं?

Akanksha Gupta motivational story: यूपी पीएससी 2022 की मुख्‍य परीक्षा में आगरा की दिव्‍या सिकरवाल ने टॉप किया है। उत्‍तराचंल की आकांक्षा गुप्‍ता ने चौथा स्‍थान पाया है।

Akanksha Gupta UP PCS topper

Akanksha Gupta UPPSC Topper 2022 List: लोक सेवा आयोग उत्‍तर प्रदेश इलाहाबाद ने 7 अप्रैल को यूपी पीसीएस 2022 की मुख्‍य परीक्षा में चौथी रैंक हासिल करने वाली आकांक्षा गुप्‍ता की सक्‍सेस स्‍टोरी को प्रेरित करने वाली है। आकांक्षा का चयन उत्‍तर प्रदेश में डिप्‍टी कलेक्‍टर की पोस्‍ट के लिए हुआ है। यूपी पीएससी टॉपर बनते ही आकांक्षा के घर पर बधाई देने पहुंचने वालों का तांता लग गया।

बता दें कि यूपी पीसीएस 2022 में आगरा की दिव्‍या सिकरवार ने टॉप किया है। दूसरे स्‍थान पर लखनऊ की प्रतीक्षा पांडे और तीसरे स्‍थान पर बुलंदशहर की नम्रता सिंह हैं। टॉप टेन में इस बार आठ महिला अभ्‍यर्थी हैं। यूपी पीसीएस रिजल्‍ट 2023 में कुल 364 अभ्‍यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें 110 महिला अभ्‍यर्थी हैं।

UP PCS topper 2023 LIST

यूपी पीसीएस में चौथी रैंक पाने वाली आकांक्षा गुप्‍ता उत्‍तराचंल के नरेंद्र गुप्‍ता की बेटी है। आकांक्षा गुप्‍ता की पीसीएस अफसर बनने की पूरी कहानी में कई अफसलताएं हैं, मगर बुलंद हौसलों के दम पर आकांक्षा ने टॉपर बनकर दिखाया है।

मीडिया से बातचीत में आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय चाचा व परिजनों के आशीर्वाद व कोचिंग संस्‍थान को दिया है। आकांक्षा ने कहा कि अफसर बनने के लिए बस पढ़ते रहिए। मेहनत करना कभी नहीं छोड़ें। लगातार मेहनत करते जाएं। अंत में सफलता मिलनी तय है।

यूपी पीसीएस टॉपर आकांक्षा गुप्‍ता ने कहा कि मैं पीसीएस की तैयारियों में साल 2017 से जुटी हुई हूं। इतने साल बाद सफल हुईं। मैंने बिहार, उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश व राजस्‍थान लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं दी हैं। चार राज्‍यों में पीएससी की परीक्षा में असफलता मिलने पर भी आकांक्षा के हौसलों को नहीं डिगा सकी।

Divya sikarwar UPPSC topper

आकांक्षा गुप्‍ता ने कहा कि उन्‍होंने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में भी भाग्‍य आजमाया है। पीसीएस असफर बनने में प्री ही नहीं बल्कि मुख्‍य परीक्षा तक में दो-दो नंबर से फेल होने के बावजूद हिम्‍मत नहीं हारी। असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ते रही। आज नतीजा आप सबके सामने है।

यूपी पीसीएस 2022 टॉपर्स लिस्‍ट

1 दिव्‍या सिकरवार पिता राजपाल सिंह, आगरा
2 प्रतीक्षा पांडे पिता प्रभू नारायण, लखनऊ
3 नम्रता सिंह पिता सुरेश सिंह, बुलंदशहर
4 आकांक्षा गुप्‍ता पिता नरेंद्र गुप्‍ता, उत्‍तरांचल
5 कुमार गौरव पिता चंद्र प्रकाश दूबे, अम्बिका नगर
6 सल्‍तनत प्रवीण पिता शमीम खान, लखनऊ
7 मोहसीन बानो पिता मोहम्‍मद इकराम, मध्‍य प्रदेश
8 प्रजक्‍ता त्रिपाठी पिता सुरेश चंद्र, प्रयागराज
9 एश्‍वर्या दूबे पिता हरेंद्र कुमार, आगरा
10 संदीप कुमार तिवारी पिता शिव कुमार, गोंडा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+