UPPCL: बिजली विभाग में टेक्निकल लाइन के 4000 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानिए यहां खास डीटेल्स

Job news, Prayagraj, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने टेक्निकल लाइन के लिये बंपर वैकेंसी का नोटीफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया अगले महीने के पहली तारीखी से शुरू होगी और अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती में चार हजार से अधिक पद हैं। जिसमें वायरमैन, इलेक्ट्रिशियन, लाइनमैन आदि के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिये दसवीं के साथ संबंधित पद से आईटीआई होना अनिवार्य है। 18 से 40 साल के युवा इस भर्ती के लिये आवेदन कर सकते हैं।

यहां होगी लिखित परीक्षा

यहां होगी लिखित परीक्षा

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा यूपी के 8 शहरों में होगी, जिनमें लखनउ, बरेली, गाजियाबाद, नोयडा, गोरखपुर, वारणसी, मेरठ, कानपुर शामिल हैं। परीक्षा मई के दूसरे सप्ताह में ही पूरी कर ली जायेगी। चूंकी यह भर्ती लोकसभा चुनाव से पूर्व में विज्ञापित हो चुकी थी। इसलिये इसे निर्धारित तय समय सीमा के अंदर ही पूरा कर इसी साल ज्वाइनिंग भी दी जायेगी।

महत्वपूर्ण जानकारी

महत्वपूर्ण जानकारी

कुल पद - 4102 पद का नाम - टेक्निकल लाइन वायरमैन, इलेक्ट्रिशियन, लाइनमैन व इलेक्ट्रिकल आवेदन - 1 अप्रैल 2019 से प्रारंभ आवेदन की अंतिम तिथि - 30 अप्रैल 2019 तक कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा - मई के दूसरे सप्ताह में एडमिट कार्ड - मई के पहले सप्ताह में शुल्क - जनरल व ओबीसी के लिये 1000 रुपये व एससी, एसटी व दिव्यांगों के लिये 700 रुपये उम्र सीमा - 18 से 40 वर्ष योग्यता - 10 वीं के साथ आईटीआई

कैसे करें आवेदन

कैसे करें आवेदन

विद्वुत विभाग की इस बंपर वैकेंसी के लिये आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.upenergy.in से आवेदन कर सकेंगे। अभी भर्ती संबधी विज्ञप्ति व नोटिफेशन जारी किया गया है। जिसे आप सावधानी से पढकर भर्ती के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। आवेदन के लिये लिंक तो वेबसाइट पर दे दिया गया है, लेकिन वह 1 अप्रैल को ही एक्टिव होगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आप आधिकारिक नोटीफिकेशन देखने के लिये नीचे दिये गये लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैंं। नोटीफिकेशन का लिंक - http://www.upenergy.in/site/writereaddata/siteContent/201903101002572986477_VSA_08032019.pdf लिंक वेबसाइट - http://www.upenergy.in/

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+