UP Prayagraj News: महिला सिपाही से प्यार, पत्नी से झगड़ा, बंद कमरे में इस हाल में मिले दोनों, मचा हड़कंप

UP Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में मंगलवार की रात बंद कमरे में एक महिला कांस्टेबल और सिपाही की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर पुरुष करने के अंदर प्रदेश किया तो उन्होंने देखा कि महिला की लाश बेड पर पड़ी थी।

इसके अलावा पुरुष सिपाही का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। बंद कमरे में महिला और पुरुष सिपाही की मौत की सूचना मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे और उनके परिजनों को भी सूचना दिया गया।

up-prayagraj-news-love-with-female-constable-quarrel-with-wife

सूचना मिलने के बाद परिजन भी देर रात प्रयागराज पहुंचे। इस मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई तथा मरने वाली महिला और पुरुष के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है।

दोनों के बीच लंबे समय से था अफेयर
शुरुआती जांच में पता चला कि मथुरा निवासी सिपाही राजेश और महिला कांस्टेबल प्रिया तिवारी के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा था। राजेश वैष्णव शादीशुदा था और उसकी उसकी पत्नी से भी विवाद चल रहा था।

राजेश अपनी पत्नी को तलाक देकर प्रिया तिवारी से शादी करना चाहता था। लेकिन प्रिया और राजेश ने आत्महत्या की या फिर ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजेश की तैनाती एसीपी कोतवाली के ऑफिस में थी।

वहीं महिला कांस्टेबल प्रिया तिवारी प्रयागराज के पर्यटन थाने में तैनात थी। प्रिया ने पुराने शहर के शाहगंज थाना क्षेत्र के मिनहाजपुर इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में किराए पर कमरा लिया था। वहीं पर प्रिया रहती थी।

अक्सर प्रिया के घर आता जाता था राजेश
स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि प्रिया तिवारी के घर राजेश वैष्णव अक्सर आता जाता था। कभी-कभी राजेश रात में भी यहीं पर रुकता था। दोनों के व्हाट्सएप चैट देखने के बाद पता चला कि दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था।

अब दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में राजेश की पत्नी से भी पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड आने पर मामला कुछ स्पष्ट हो सकता है।

वहीं प्रिया के गले पर गंभीर चोट के निशान देखने को मिले इसके अलावा राजेश का शव पंखे से लटकता हुआ पाया गया। ऐसे में संभावना यह भी जताई जा रही है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा उसके बाद राजेश ने प्रिया की हत्या कर दी होगी। प्रिया की हत्या करने के बाद राजेश भी पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लिया होगा।

फिलहाल इस बारे में पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा का कहना है कि कमरे से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सिपाही राजेश ने आत्महत्या किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+