Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रयागराज:थाने के बैरक में सिपाही ने फांसी लगाई, फोन में मिले छोटे भाई के 32 मिस्ड कॉल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक सनसनीखेज खबर है। यहां के फूलपुर थाने में तैनात एक सिपाही ने बैरक में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सिपाही का शव बिजली के तार से बने फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। घटना की सूचना जैसे ही फैली थाने समेत अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सिपाही को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्‍महत्‍या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। साथी पुलिस कर्मियों ने बताया कि दो पहले ही वह घर लौट कर आया था और काफी गुमसुम था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कुछ घरेलू समस्या के चलते उसने यह कदम उठाया होगा।

up police constable hangs himself in police station

फतेहपुर का रहने वाला था सिपाही

फतेहपुर जिले के थाना खखरेरू अन्तर्गत भदौहा गांव निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी (35) 2006 में पुलिस में भर्ती हुआ था। फूलपुर कोतवाली में उसकी तैनाती एक साल पहले जुलाई 2018 में हुई थी। तब से वह अपने परिवार को लेकर प्रयागराज चला आया था और शहर के राजापुर इलाके में उसने किराये पर कमरा ले रखा था। जहां उसका दस साल का बेटा व पत्नी आदि रहते थे। अनिल छुट्टी लेकर अपने गांव गया था, शुक्रवार को वापस लौटा था। शनिवार की देर रात थाने में तैनात एक साथी सिपाही हेलमेट लेने के लिए बैरक में पहुंचा, तो उसकी नजर फांसी पर लटकते अनिल पर पड़ी। गुहार मचाते ही थाने के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और फांसी से शव उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक अनिल की सांसें थम चुकी थीं।

भाई भी पुलिस व सेना में

फूलपुर थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि अनिल के दो छोटे भाई हैं, एक पुलिस डिपार्टमेंट में ही प्रयागराज के शिवकुटी थाने में तैनात है और अभी डायल 100 में उसकी ड्यूटी है। जबकि दूसरा भाई सेना में है। पूरा संपन्न परिवार था, ऐसे में उसने यह कदम क्यों उठाया अभी यह स्पष्ट नहीं है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही सच पता चल सकेगा। एसपी गंगापार नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से पता चला है कि कुछ देर पहले उसने घरवालों से बात की थी और मकान बनवाने के संबंध में चर्चा हो रही थी, लेकिन अचानक से उसके इस कदम से हर कोई स्तब्ध है।

छोटे भाई के 32 मिस कॉल

पुलिस ने अनिल का फोन चेक किया तो उसमे चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। फोन की हिस्ट्री में अनिल के छोटे भाई ने 32 बार कॉल किया था, लेकिन अनिल उसे उठा नहीं सका था। जबकि मिस कॉल होने से पहले एक कॉल रिसीव थी। पुलिस ने वापस कॉल कर जब बात की उसने बताया कि गांव में घर बनवाने को लेकर अनिल ने फोन किया था, लेकिन बातचीत के दौरान उसने फोन काट दिया और उसके बाद से वह फोन लगाता रहा, लेकिन अनिल ने फोन नहीं उठाया। फिलहाल मामले में पुलिस अब जांच पड़ताल कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+